{"_id":"620181fb3b0046049c6beea6","slug":"girls-said-pothole-filled-roads-how-to-go-to-school-kaithal-news-knl982794191","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राएं बोलीं-बड़े-बड़े गड्ढों में से कैसे निकलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राएं बोलीं-बड़े-बड़े गड्ढों में से कैसे निकलें
विज्ञापन
कैथल। गांव ब्राह्मणीवाला से बात्ता की ओर जाने वाली सड़क खस्ताहाल है। इस सड़क को बनवाने की मांग को लेकर सोमवार सुबह भारी संख्या में स्कूली विद्यार्थी व गांव वासी डीसी प्रदीप दहिया से मिलने पहुंचे। छात्रा किरण, अंजू, पिंकी, सुनीता, तमन्ना, रीतु, बबीता, काजल व ग्रामीण बलजीत, रमेश ने बताया कि गांव ब्राह्मणीवाला से बात्ता को जाने वाली सड़क पिछले चार साल से टूटी पड़ी है। जिसके कारण राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि सड़क पर गहरे गड्ढे बने हुए हैं। हर रोज यहां पर वाहन चालक चोटिल हो रहे हैं। छात्राओं ने कहा कि वह इसी सड़क से गांव बात्ता में प्रतिदिन पढ़ने के लिए जाती हैं। लेकिन सड़क इतनी खराब है कि हर दिन छात्राएं चोटिल हो रही हैं। छात्राओं ने कहा कि बीते दिनों हुई बारिश के कारण सड़क पर बने गड्ढों में पानी जमा हो गया है। जिसमें प्रतिदिन छात्राएं गिर जाती हैं। कई छात्राएं तो उसमें गिरने से चोटिल भी हो गई है। उन्होंने कहा कि पूरी सडक़ पर कीचड़ फैला हुआ है।
छात्राएं साइकिल से जाती हैं तो साइकिल फिसलने से वे गिर जाती हैं। गिरने से उनकी किताबें व वर्दी धंस जाती हैं। जिस वजह से वे स्कूल में देरी से पहुंचतीं हैं। इसके बाद उन्हें अध्यापक डांटते हैं कि वह देरी से क्यों आए। वहीं छात्राओं ने डीसी कार्यालय में पहुंचकर डीसी को रास्ते की वीडियो भी दिखाई। ग्रामीण रमेश व बलजीत ने कहा कि गांव में दो भाईयों ने सड़क को आधा किलोमीटर का रास्ता पूरी तरह से बंद किया हुआ है। जिस वजह से पूरे गांव के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पहले भी एसडीएम ने मौके पर जाकर रास्ते को खुलवाया था, लेकिन बाद में फिर रास्ते को जेसीबी से उखाड़ दिया। इससे रास्ता पूरी तरह से अवरूद्ध हो गया है। उन्होंने डीसी प्रदीप दहिया से जल्द से जल्द रास्ता बनवाने की मांग की है। डीसी ने विद्यार्थियों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्या का समाधान किया जाएगा।