फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Girls outshine in BAJMC results

Kaithal News: बीएजेएमसी परिणाम में छात्राओं ने मारी बाजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Girls outshine in BAJMC results
उत्कृष्ठ परीक्षा परिणाम आने पर छात्राओं को सम्मानित करतीं ​शिक्षक। कॉलेज
कैथल। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की ओर से घोषित बीएजेएमसी पांचवें सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम में इंदिरा गांधी पीजी महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। परीक्षा परिणाम में छात्रा कोमल और ममता ने 9.20 एसजीपीए प्राप्त कर संयुक्त रूप से महाविद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

वहीं छात्रा आरती ने 9 एसजीपीए प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा महाविद्यालय की पांच छात्राओं ने 8.40 एसजीपीए हासिल कर सराहनीय प्रदर्शन किया। महाविद्यालय प्रबंधक समिति के प्रधान राम बहादुर खुरानिया ने छात्राओं की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि छात्राओं ने अपनी मेहनत, प्रतिभा और लगन से महाविद्यालय की शैक्षणिक गरिमा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।
विज्ञापन


महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग ने भी छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि छात्राओं का यह प्रदर्शन अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांयकालीन सत्र की प्राचार्या प्रभारी श्वेता तंवर ने छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि निरंतर मेहनत और सकारात्मक सोच ही सफलता की असली कुंजी है।


पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग की विभागाध्यक्ष सीमा सुनेजा ने कहा कि विभाग की छात्राएं लगातार उत्कृष्ट परिणाम देकर नई उपलब्धियां हासिल कर रही हैं, जो विभाग के लिए गर्व की बात है।

इस अवसर पर जनसंचार विभाग से प्रो. संगीता शर्मा भी उपस्थित रहीं।

उत्कृष्ठ परीक्षा परिणाम आने पर छात्राओं को सम्मानित करतीं शिक्षक। कॉलेज

उत्कृष्ठ परीक्षा परिणाम आने पर छात्राओं को सम्मानित करतीं शिक्षक। कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed