फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Girls hoisted the flag in MA English fourth semester

Kaithal News: एमए अंग्रेजी चतुर्थ सेमेस्टर में छात्राओं ने लहराया परचम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Girls hoisted the flag in MA English fourth semester
टॉपर छात्राएं प्रबंधन समिति पदा​धिकारी व स्टाफ के साथ। विज्ञ​प्ति
कैथल। इंदिरा गांधी पीजी महिला महाविद्यालय, कैथल की एमए अंग्रेजी चतुर्थ सेमेस्टर की छात्राओं ने परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन किया है। विश्वविद्यालय की ओर से घोषित परिणाम में जानवी ने 9.17 सीजीपीए प्राप्त कर महाविद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। राघविंदर, ऋतु और विशाखा ने 9.04 सीजीपीए के साथ संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया जबकि अक्षिता 9.00 सीजीपीए के साथ तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग ने बताया कि परीक्षा परिणाम में पांच छात्राओं ने 9 सीजीपीए, 21 छात्राओं ने 8 से अधिक सीजीपीए और 16 छात्राओं ने 8 सीजीपीए हासिल किया। महाविद्यालय प्रबंधक समिति के प्रधान राम बहादुर खुरानिया ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि उनकी मेहनत और प्राध्यापकों के मार्गदर्शन से महाविद्यालय निरंतर अपनी पहचान बना रहा है। उन्होंने छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। सांयकालीन सत्र की प्राचार्या प्रभारी डॉ. श्वेता तंवर ने भी छात्राओं और प्राध्यापक वर्ग को बधाई दी। इस अवसर पर अंग्रेजी विभाग की प्रोफेसर अंकिता, राधिका शर्मा, रश्मि शर्मा, अंशिका, कोमल और अक्षिता मौजूद रहीं।

टॉपर छात्राएं प्रबंधन समिति पदाधिकारी व स्टाफ के साथ। विज्ञप्ति

टॉपर छात्राएं प्रबंधन समिति पदाधिकारी व स्टाफ के साथ। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed