{"_id":"65ff5f56129628c9b9082564","slug":"girls-demonstrated-with-women-in-sevan-kaithal-news-c-18-1-knl1004-354375-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सीवन में महिलाओं के साथ लड़कियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सीवन में महिलाओं के साथ लड़कियों ने किया प्रदर्शन
Sun, 24 Mar 2024 04:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 24 Mar 2024 04:31 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
राजौंद। कॉलेज बनाओ सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट हटाओ समिति के आह्वान पर कॉलेज का भवन बनाने की मांग पर महिलाओं व लड़कियों के साथ नगर के लोगों ने मिलकर प्रदर्शन किया। शनिवार को असंध रोड धरना स्थल से शुरू हुए प्रदर्शन का कैथल रोड गुरुद्वारा से वापस महाराणा प्रताप चौक पर समापन हुआ।
प्रदर्शन के दौरान महिलाओं के साथ नगर की बेटियां व नगर के लोगों के साथ सभी संघर्ष समिति सदस्यों ने जमकर नारेबाजी की। सभी की एक ही मांग थी कि राजौंद के असंध रोड पर धरना स्थल के सामने बस स्टैंड के पास जिस स्थान पर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाया जा रहा है, वहां कॉलेज बनाया जाए। इस मांग को लेकर पिछले दो माह से कालेज बनाओ संघर्ष समिति लगातार धरना दे रही है।
समिति के प्रधान राकेश राणा, काका राणा ने कहा कि यह मांग जब तक पूरी नहीं होगी, रोष प्रदर्शन जारी रहेगा। पिछले दो माह से वे सभी धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। जिला उपायुक्त व भाजपा पदाधिकारियों को भी गुहार लगा चुके है लेकिन इस ओर कोई ध्यान नही दे रहा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मांग पूरी नहीं की गई तो आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा का विरोध करेंगे और किसी भी भाजपा के नेता को राजौंद में घुसने नही दिया जाएगा। इस मौके पर काका राणा, कुलदीप फौजी, धर्मपाल, बलिंद्र, प्रवेश राणा, डा. तेजपाल, डा. संदीप, श्याम राणा, जयपाल राणा, बिंदु शर्मा, महीपाल राणा, हरीपाल राणा, नरेंद्र, विनोद सैन, रमेश शर्मा, किरणपाल आर्य समिति सदस्य मौजूद रहे।