फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Girl student tried to kill herself by consuming poison

छात्रा ने जहर खाकर की जान देने की कोशिश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
Girl student tried to kill herself by consuming poison
जींद रोड स्थित कर्ण विहार कॉलोनी निवासी ग्यारहवीं कक्षा की छात्रा ने जहरीला पदार्थ खा कर खुदकुशी करने की कोशिश की। छात्रा को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मां ने पुलिस को शिकायत देकर राजकीय कन्या विद्यालय जाखौली अड्डा की एक शिक्षक पर छात्रा को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

छात्रा की मां ने अनाज मंडी पुलिस चौकी में दी शिकायत में बताया कि वह 18 अगस्त को अपनी बेटी के 11वीं कक्षा में दाखिले के लिए जाखौली अड्डा स्थित राजकीय कन्या विद्यालय में पहुंची थीं। इस दौरान उसकी बातचीत यहां एक अध्यापिका से हुई। अध्यापिका ने उसकी बेटी को प्रार्थना पत्र लिखने के लिए बोला। जिसमें मामूली गलतियां होने अध्यापिका ने उसकी बेटी को गलत तरह से मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। इसके बाद से ही उसकी बेटी मानसिक तनाव महसूस कर रही है। जिससे उसकी बेटी ने घर आकर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। हालत बिगड़ने के बाद वे बेटी को शाह अस्पताल में इलाज के लिए ले गए। उसे चार अगस्त तक आईसीयू में रखा गया। अब छात्रा की हालत ठीक बताई गई है। महिला ने बताया कि अब घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

अनाज मंडी चौकी प्रभारी संजय ने बताया कि पुलिस के पास सूचना आई है। अभी बयान नहीं दर्ज हुए हैं। आगामी कार्रवाई बाद में की जाएगी। लड़की अब घर पर है और ठीक है। इस संबंध में स्कूल प्रिंसिपल ने बताया कि अध्यापिका पर लगाए आरोप बुनियाद है। लड़की ने घर में जहर क्यों खाया, यह उन्हें नहीं पता। प्रिंसिपल ने कहा अध्यापिका ने छात्रा को प्रताड़ित नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed