फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Girl student returning from school molested, FIR lodged

Kaithal News: स्कूल से लौटती छात्रा से छेड़छाड़, प्राथमिकी दर्ज

Wed, 11 Feb 2026 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 11 Feb 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Girl student returning from school molested, FIR lodged
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। सीवन थाना क्षेत्र के एक गांव में स्कूल से घर लौट रही 11वीं कक्षा की 17 वर्षीय छात्रा का रास्ता रोककर शोहदे ने छेड़छाड़ की। बाइक सवार आरोपी युवक ने छात्रा का पीछा भी किया था। उसके पिता की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बेटी पास के गांव के सरकारी स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ती है। 8 फरवरी को वह स्कूटी पर स्कूल गई थी। छुट्टी के बाद जब वह घर लौट रही थी, तो मुनीम नामक युवक बाइक पर उसका पीछा करने लगा। आरोपी ने सड़क पर बाइक आगे अड़ाकर छात्रा को रोका और उसके साथ छेड़छाड़ की, साथ ही अपशब्द भी कहे।
विज्ञापन


आरोपी ने घटना की जानकारी किसी को देने पर छात्रा को जान से मारने की धमकी भी दी। डर के कारण छात्रा पहले चुप रही, लेकिन लगातार परेशान किए जाने पर उसने परिजनों को पूरी बात बताई। इसके बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीवन थाने की जांच अधिकारी धनपति ने बताया कि मामले में शिकायत प्राप्त हुई है। आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और जांच जारी है। परिजनों ने बताया है कि आरोपी पहले भी छात्रा को परेशान कर चुका है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


पहले भी कर चुका था ऐसी हरकत

पुलिस के अनुसार आरोपी युवक पहले भी छात्रा के साथ इस तरह की हरकत कर चुका है, लेकिन उस समय कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी। आरोपी लगातार लड़की को परेशान कर रहा था। उसकी हरकतों से छात्रा मानसिक तनाव से गुजर रही थी। इस बीच छेड़छाड़ की यह घटना 8 फरवरी को हो गई। अपराह्न करीब तीन बजे छात्रा स्कूल से घर लौट रही थी तभी आरोपी युवक ने उसके साथ अभद्रता करते हुए फिर छेड़छाड़ की। शिकायतकर्ता लड़की के पिता ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed