{"_id":"688d300c26fc7dd1300e88d4","slug":"girl-injured-after-being-hit-by-bike-kaithal-news-c-245-1-kht1001-135671-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: बाइक की चपेट में आने से बच्ची घायल्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: बाइक की चपेट में आने से बच्ची घायल्र
विज्ञापन
कैथल। रबारियां मोहल्ला में सड़क हादसे में एक नौ साल की बच्ची घायल हो गई। उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। रबारियां मोहल्ला के सचिन ने शहर थाना की पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 25 जुलाई को जब उसकी नौ वर्षीय बेटी दीपिका गली से जा रही थी तो प्रताप गेट कैथल के वरुण नामक युवक ने बाइक को तेज गति और लापरवाही से चलते हुए उसकी बेटी को चपेट में लेकर घायल कर दिया। जांच अधिकारी उप निरीक्षक बलजीत ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
घर से चोरों ने दो गैस सिलिंडर चुराए
कैथल। कांगथली से चोर दो गैस सिलिंडर चुरा कर ले गए। अमरेंद्र सिंह ने सीवन थाने की पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 29 जुलाई को चोर उसके घर में घुसकर दो गैस सिलिंडर चुरा कर ले गए। मामले के जांच अधिकारी सहायक उप निरीक्षक शीशपाल ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू कर दी है। संवाद
युवती घर से लापता, पुलिस कर रही तलाश
कैथल। तितरम थाना क्षेत्र के एक गांव से एक युवती बिना बताए घर से कहीं चली गई। गांव के व्यक्ति ने शिकायत दी कि 31 जुलाई को बाद दोपहर उसकी बहन काकोत से बिना बताए घर से चली गई। उन्होंने उसकी काफी तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। जांच अधिकारी सहायक उप निरीक्षक राममेहर ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद