{"_id":"65b6c7b0f2a3d0772909bbb4","slug":"girl-and-woman-missing-in-suspicious-condition-kaithal-news-c-245-1-kht1001-110562-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: संदिग्ध हालत में युवती और महिला लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: संदिग्ध हालत में युवती और महिला लापता
Mon, 29 Jan 2024 03:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 29 Jan 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिले में दो अलग-अलग जगहों से एक युवती व एक महिला संदिग्ध हालत में लापता हो गई है। पुलिस ने दोनों मामलों में गुमशुदगी का केस दर्ज कर लिया है।
पहले मामले में एक कॉलेज से एक युवती लापता हो गई। पुलिस को दी गई शिकायत में युवती के पिता ने बताया कि उसकी 22 वर्षीय बेटी 27 जनवरी को कॉलेज गई थी और वापस नहीं लौटी। उन्होंने उसके आसपास काफी तलाश की लेकिन पता नहीं चला। मामले के जांच अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।
दूसरे मामले में एक गांव के निवासी ने पुलिस को दी गई शिकायत में व्यक्ति ने बताया कि 26 जनवरी को उसकी 28 वर्षीय पत्नी बिना बताए घर से चली गई। उन्होंने आसपास काफी तलाश की, लेकिन पता नहीं चलने पर इसकी सूचना पुलिस को दी। जांच अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है।