{"_id":"684dcdc6633a65ed2f0f3800","slug":"get-your-voter-card-made-to-strengthen-democracy-kaithal-news-c-18-1-knl1004-670039-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए बनवाएं वोटर कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए बनवाएं वोटर कार्ड
Sun, 15 Jun 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 15 Jun 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी प्रीति ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए सबसे पहले सभी को अपना वोटर कार्ड बनवाना आवश्यक है और चुनाव के समय अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा अब घर बैठे ऑनलाइन नेशनल वोटर सर्विसेज पोर्टल के माध्यम से अपना मतदाता पहचान पत्र बनवा सकते हैं।
डीसी प्रीति ने लघु सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में निर्वाचन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी स्कूल और कॉलेजों में नए मतदाताओं को जोड़ने के लिए जागरूकता अभियान चलाएं और ऑनलाइन वोटर कार्ड बनवाने
की प्रक्रिया की जानकारी दें। कॉलेज प्रबंधकों को भी एडमिशन लेने वाले युवाओं का डाटा तैयार कर निर्वाचन विभाग के सहयोग से वोटर कार्ड बनवाने का आग्रह किया गया।
विज्ञापन
निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे, जिनमें पात्र युवा बीएलओ की सहायता से जाकर वोटर कार्ड बनवा सकेंगे। साथ ही जिला समाज कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं रेड क्रॉस के साथ मिलकर दिव्यांग एवं थर्ड जेंडर मतदाताओं के डाटा का सत्यापन भी किया जाएगा।
डीसी प्रीति ने बताया कि जिन मतदाताओं की उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक हो और उनका नाम मतदाता सूची में न हो, वे फार्म संख्या 6 के साथ आवश्यक दस्तावेज एवं फोटोग्राफ लगाकर नाम दर्ज करवा सकते हैं। नाम हटाने या संशोधन के लिए फार्म नंबर 7 और 8 का उपयोग किया जा सकता है। जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1950 पर संपर्क किया जा सकता है।
उपायुक्त प्रीति ने बताया कि 16 जून को निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों और 2 जुलाई को सभी बीएलओ की बैठक आयोजित की जाएगी।
इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी गुरविंदर सिंह, डीआरओ चंद्र मोहन, चुनाव नायब तहसीलदार सुभाष सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहेंगे।