{"_id":"665e5d478dd9dc4b96071269","slug":"get-information-about-happy-card-on-toll-free-number-kaithal-news-c-18-1-knl1004-403576-2024-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: टोल फ्री नंबर पर लें हैप्पी कार्ड की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: टोल फ्री नंबर पर लें हैप्पी कार्ड की जानकारी
Tue, 04 Jun 2024 05:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 04 Jun 2024 05:48 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। रोडवेज विभाग की ओर से गत मार्च महीने में आचार संहिता से पहले शुरू की गई अंत्योदय परिवार परिवहन योजना यानि हैप्पी कार्ड योजना के तहत रोडवेज ने नई सुविधा दी है। इके तहत कार्ड बनाने के लिए भेजे गए मैसेज के डिलीट होने पर टोल फ्री नंबर जारी किया गया है।
इस टोल फ्री नंबर के तहत लाभार्थी अपने हैप्पी कार्ड की जानकारी ले सकते हैं। रोडवेज ने 1800-210-9970 टोल फ्री नंबर जारी किया है। इस नंबर पर कॉल कर लाभार्थी अपने कार्ड की जानकारी ले सकता हैं।
गौरतलब है कि हैप्पी कार्ड योजना में परिवारों के छह सदस्यों को प्रतीकात्मक मोबिलिटी कार्ड सौंपे गए। जिन लाभार्थी के पास हैप्पी योजना के तहत अब तक कोई मैसेज नहीं आया है। जिन लाभार्थियों की ओर से हैप्पी कार्ड योजना के तहत आवेदन करने का एक महीने से अधिक समय बीत चुका है या फिर जिन लाभार्थियों के फोन में से मैसेज डिलीटहो चुके हैं। वे ही इस टोल फ्री नंबर पर संपर्क करके जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन
यह है हैप्पी कार्ड योजना
रोडवेज विभाग ने हरियाणा राज्य में रहने वाले अंत्योदय परिवारों को निशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान करती है। इस योजना के लिए पात्र परिवारों को एक स्मार्ट कार्ड (हैप्पी कार्ड) जारी किया जाता है, जिसका उपयोग करके वे हरियाणा रोडवेज की बसों में हर साल एक हजार किलोमीटर तक की निशुल्क यात्रा कर सकते हैं। इसके लिए लाभार्थी की आय एक लाख रुपये कम प्रति वर्ष होनी चाहिए।
कार्ड के माध्यम से ही वे रोडवेज की बसों में सफर तय कर पाएंगे। यह
रोडवेज में परिचालकों की ओर से प्रयोग की जा रही ई-टिकटिंग मशीनों से जुड़ा हुआ होगा। योजना के लिए लाभार्थियों की पहचान परिवार पहचान पत्र यानि पीपीपी माध्यम से की जाएगी। हैप्पी योजना के तहत लाभार्थी परिवार को स्मार्ट कार्ड खरीदने के लिए केवल 50 रुपये की एकमुश्त लागत का भुगतान करना होगा।
रोडवेज ने 1800-210-9970 टोल फ्री नंबर जारी किया है। हैप्पी कार्ड योजना के तहत आवेदन करने का एक महीने से अधिक समय बीत चुका है या फिर जिन लाभार्थियों के फोन में से मैसेज डिलीट हो चुके हैं। वह ही इस टोल फ्री नंबर पर संपर्क कर जानकारी ले सकते हैं। -निरंजन सिंह, बस अड्डा प्रभारी, कैथल।