फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   General class will become head in Kalayat

Kaithal News: कलायत में सामान्य वर्ग का बनेगा प्रधान

Wed, 05 Feb 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 05 Feb 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
General class will become head in Kalayat
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। अबकी कलायत नगरपालिका में अध्यक्ष पद सामान्य वर्ग के हिस्से में आया है। नगरपालिका चुनाव तिथियों की घोषणा के बाद से अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के इच्छुक संभावित उम्मीदवारों ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी थी।

दूसरी ओर नई वार्ड बंदी के बाद कलायत में 16 पार्षदों के लिए भी चुनाव की तैयारी तेज हो गई है। यह जानकारी नपा सचिव पवन कुमार शर्मा ने दी।

उन्होंने बताया कि इससे पिछले प्लान में कलायत नगरपालिका अध्यक्ष का पद सामान्य वर्ग की महिला के लिए आरक्षित था। जून 2023 में नगरपालिका की पिछली कार्यकारिणी का कार्यकाल समाप्त हो गया था। अब मतदान की तिथि की घोषणा होते ही चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवार एकदम सक्रिय हो गए और अपनी अपनी गोटियां फिट करने में मशगूल हो गए।
विज्ञापन


कलायत नगरपालिका अध्यक्ष सामान्य वर्ग के लिए खुला है। भाजपा ने निकाय चुनाव पार्टी के चुनाव चिह्न पर लड़ने का निर्णय लिया है। भाजपा के टिकट पर चुनाव लडऩे वालों की लिस्ट बहुत लंबी है। उन लोगों को दो दो चुनाव लडऩे होंगे। पहला तो अध्यक्ष पद के लिए पार्टी के सिंबल के लिए और फिर दूसरा अपनी जीत को सुनिश्चित करने के लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 1987 में अस्तित्व में आई थी कलायत नगरपालिका

वर्ष 1987 में कलायत नगरपालिका अस्तित्व में आई थी। तब से लेकर 2024 तक कलायत नगरपालिका में 13 ही वार्ड थे। 2024 में हुई नगरपालिका की नई वार्डबंदी में वार्डों की संख्या बढ़ा कर 16 कर दी गई। नगरपालिका आम चुनाव को लेकर जो नई वार्ड बंदी की गई उसके अनुसार कलायत नगरपालिका की कुल आबादी 20546 है।

आबादी में सामान्य वर्ग की आबादी 11309 है। जबकि अनुसूचित 4476 व बीसी-ए 4761है। 2024 में बीसी-बी के लिए अलग से आरक्षण का प्रावधान किया गया है। इसके चलते नपा द्वारा इस वर्ग की आबादी की छंटनी परिवार पहचान पत्र के अनुसार की गई।
नगरपालिका चुनाव में यूं रहेगी वार्डों की स्थिति
वार्ड
लिंग
वर्ग

1
महिला
एससी

2
ओपन
सामान्य

3
महिला
एससी

4
महिला
सामान्य

5
ओपन
बीसी-ए

6
ओपन
सामान्य

7
ओपन
सामान्य

8
ओपन
सामान्य

9
ओपन
सामान्य

10
ओपन
सामान्य

11
ओपन
एससी

12
ओपन
एससी

13
ओपन
सामान्य

14
महिला
बीसी-ए

15
महिला
सामान्य

16
महिला
बीसी-ए

नगरपालिका अध्यक्ष सामान्य वर्ग

कलायत में 7589 पुरुष और 6982 महिला वोटर
संवाद न्यूज एजेंसी

कलायत। कलायत नगरपालिका चुनाव में कुल 14 हजार 573 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। इनमें 7589 पुरुष और 6982 महिलाएं हैं। यह जानकारी देते हुए नपा सचिव पवन शर्मा ने बताया कि कलायत नगर पालिका आम चुनाव के मद्देनजर फाइनल मतदाता सूची का प्रकाशन हो चुका है।

उन्होंने बताया कि सभी 16 वार्डों में 14573 मतदाता मतदान कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि नगर पालिका आम चुनाव के लिए हरियाणा चुनाव आयोग के दिशा-निर्देश अनुसार 40 ईवीएम मशीनें उपलब्ध करवाई गई हैं। इनके माध्यम से 16 बूथों पर प्रधान व पार्षद पद के मतदान के लिए 40 ईवीएम उपलब्ध करवाई गई हैं। पारदर्शिता एवं बगैैर किसी गतिरोध से चुनाव संपन्न करवाने को ईवीएम मशीनों की टेस्टिंग के लिए बंगलौर से इंजीनियर टीम 18 दिसंबर 2024 को कार्यवाही पूर्ण कर चुकी है। ग्राम पंचायत से नगर पालिका के स्वरूप में आए कलायत में पहले आम चुनाव से लेकर पिछले चुनाव तक वार्डों की संख्या 13 रही है। इस बार तीन नए वार्डों का गठन करते हुए यह संख्या 16 पर पहुंच गई है।


वार्ड छह में बराबर हैं महिला व पुरुष मतदाता ः नगर पालिका में इस बार कुल 7589 पुरुष, 6982 महिलाएं व दो अन्य शामिल हैं। वार्ड नंबर छह

एकलौता ऐसा वार्ड है जिसमें महिला व पुरुषों की मतदाता संख्या 451-451 बराबर है। जबकि शेष सभी 15 वार्डों में पुरुष मतदाताओं की संख्या महिलाओं से ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed