फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Gave training for APC and Mentor Trainer

Kaithal News: एपीसी और मेंटर ट्रेनर के लिए दिया प्रशिक्षण

Fri, 31 May 2024 05:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 31 May 2024 05:05 AM IST
विज्ञापन
Gave training for APC and Mentor Trainer
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद पंचकूला की ओर से चंडीगढ़ में प्रदेशभर के एपीसी वी मेंटर ट्रेनर को प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण लेने के लिए कैथल से भी एपीसी पहुंचे।

इसमें हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद पंचकुला के संयुक्त निदेशक डॉ. मयंक वर्मा ने प्रशिक्षण लेने पहुंचे एपीसी व मेंटर ट्रेनर को संबोधित किया कहा कि प्रत्येक विद्यालय की एसएमसी को विद्यालय के कार्यों में बढ़-चढक़र भाग लेना चाहिए। इस प्रकार के प्रशिक्षण से एसएमसी के कार्यों में और निखार आएगा, जिसका हमारे राजकीय स्कूूलों के विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


उन्होंने एसएमसी पोर्टल की चर्चा करते हुए कहा कि एसएमसी पोर्टल एसएमसी की चुनौतियों सर्वोत्तम प्रथाओं और कहानियों से जुड़े रहने के लिए राज्य द्वारा एक पहल है, एमसी पोर्टल तीन प्रकार के डाटा कैप्चर करता है। एसएमसी सदस्य विवरण, एसएमसी प्रशिक्षण विवरण व एसएमसी बैठक विवरण जो राज्य के लिए एक बहुत बड़ी पहल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की सोनाली ने कहा कि पिछले वर्ष प्रदेश के 14 हजार 465 स्कूलों में सांझी सभा का गठन किया गया था, पिछले बार के गठन में अभिभावकों ने बढ़-चढक़र भाग लिया था। जिसके बहुत ही अच्छे परिणाम सामने आए हैं। पिछले बार गठन की गई एसएमसी इस वर्ष भी कार्य करेगी। उन्होंने बताया कि यह दो दिवसीय प्रशिक्षण बहुत ही लाभदायक रहेगा। उन्होंने बताया कि प्रत्येक जिले के प्रत्येक खंड के लिए एक नोडल नियुक्त किया है, जो मेंटर ट्रेनर्स की भूमिका निभाएगा।


इस प्रशिक्षण का आयोजन सामथ्र्य फाउंडेशन और अनुभूति फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में किया। जिसका संचालन वंशिका दुबे और कृतिका ने किया। इस अवसर पर एपीसी कुशल कुमार, एपीसी डॉ. धर्मवीर सिंह, एपीसी पवन शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed