{"_id":"663fff8b91c67f8b3500acd4","slug":"gave-detailed-information-about-evm-and-vvpat-operation-kaithal-news-c-18-1-knl1004-387560-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: बारीकी से दी ईवीएम व वीवीपैट संचालन की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: बारीकी से दी ईवीएम व वीवीपैट संचालन की जानकारी
Sun, 12 May 2024 05:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 12 May 2024 05:00 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र की जनरल ऑब्जर्वर डॉ. माधवी खोड़े चावरे ने शनिवार को आईजी कॉलेज के कॉमन हॉल व आरकेएसडी स्कूल के हॉल में दिए जा रहे प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों व कर्मचारियों को संबोधित किया। साथ ही बारीकी से ईवीएम व वीवीपैट संचालन के संबंध में जानकारी भी दी
इस मौके पर चावरे ने कहा कि पीओ, एपीओ, सेक्टर ऑफिसर, पोलिंग ऑफिसर सहित अन्य पोलिंग स्टाफ ट्रेनिंग के दौरान चुनाव संबंधित सभी शंकाओं को दूर कर लें। चुनाव आयोग की ओर से दी गई हैंडबुक को ध्यान से पढ़ लें, ताकि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आए। हमें चुनाव आयोग की हिदायतों का पालन करते हुए चुनाव को पारदर्शी, निष्पक्ष एवं शांति पूर्ण संपन्न करवाना है।
जनरल ऑब्जर्वर डॉ. माधवी खोड़े चावरे ने कहा कि चुनाव में लगे सभी अधिकारियों व कर्मचारियों निष्पक्ष रहते हुए कार्य करना है। सेक्टर ऑफिसर को निर्देश दिए कि फील्ड में जाकर अपने-अपने पोलिंग केंद्रों का फिर से दौरा कर लें। वहां पर सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाएं। इसके अलावा अपने अधीन आने वाले बूथों का रूट प्लान बना लें, ताकि जरूरत पड़ने पर वहां पर समय पर पहुंचा जा सके। डीसी प्रशांत पंवार ने कहा कि सभी अधिकारी प्रशिक्षण को गंभीरता से लें। चुनाव के कार्य में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, इसलिए चुनाव की हिदायतानुसार तैयारी पूरी रखें।
विज्ञापन
उन्होंेने कहा कि आगामी 25 मई को मतदान के दिन बेहतर काम करेें। एडीसी सी जया श्रद्धा ने कहा कि पीठासीन अधिकारी यह सुनिश्चित कर लें कि मतदान सुबह सात बजे शुरू हो जाना चाहिए। इसलिए अपनी मॉक पोल की प्रक्रिया सुबह 5:30 बजे से शुरू कर दें और इसे राजनीतिक पार्टियों के एजेंटों की उपस्थिति में करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि मतदान प्रक्रिया शाम 6 बजे तक जारी रहेगी।
इस समय कुछ मतदाता कतार में लगे हुए हैं तो उनको लाइन में पीछे खड़े मतदाता को पर्ची क्रमांक एक से शुरू कर पहले व्यक्ति तक पर्ची नंबर बांट दें, जिससे कि और मतदाता लाइन में लगकर खड़े ना हों सकें। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि मतदान केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में किसी भी प्रकार की प्रचार-सामग्री नहीं होनी चाहिए।
इस मौके पर एडीसी एवं पूंडरी विधानसभा क्षेत्र की एआरओ सी.जया श्रद्धा, एसडीएम एवं कैथल विधानसभा क्षेत्र के एआरओ सुशील कुमार, एसडीएम एवं गुहला विधानभा क्षेत्र के एआरओ कृष्ण कुमार, एसडीएम एवं कलायत विधानसभा क्षेत्र के एआरओ सत्यवान सिंह मान, चुनाव नायब तहसीलदार सुभाष आदि मौजूद रहे।