फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Garbage heaps in the city due to strike

हड़ताल से शहर में कचरे के ढेर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Garbage heaps in the city due to strike
23-कैथल। दीवाली के त्यौहार के चलते रेलवे रोड पर सड़क के बीच कईं दिनो से पड़ा कचरे का ढेर। - फोटो : Kaithal
कैथल। कर्मचारियों की मांगों को लेकर सफाई कर्मचारी यूनियन की हड़ताल का शुक्रवार को तीसरा दिन रहा। कचरे का उठान न होने के कारण शहर में जगह-जगह कचरे के ढेर लग गए हैं। वहीं शुक्रवार से डोर टू डोर के कर्मचारी भी हड़ताल में शामिल हो गए। इससे हालात और बिगड़ गए हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पिछले दो दिन से कर्मचारी हड़ताल पर थे। कर्मचारी नेता पंकज कुमार ने बताया कि हड़ताल की अवधि 23 अक्तूबर तक बढ़ा दी है। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर ब्लॉक कमेटी कैथल इकाई के प्रधान बिट्टू बोत की अध्यक्षता में तीसरे दिन भी हड़ताल जारी रही। हरियाणा सरकार से कर्मचारियों की मांग कौशल रोजगार निगम को बंद करना, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, पुरानी पेंशन बहाल करना, पैरोल के सभी कर्मचारियों को पक्का करना, फायर के 1366 कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना उन्हें सुरक्षा प्रदान करने आदि मांगों को लेकर आगामी 23 अक्तूबर तक हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन

हड़ताल में पेन डाउन-टूल डाउन रहेगा और इस बार कर्मचारी अपना हक लेकर ही मानेंगे। ब्लॉक कमेटी कैथल से वरिष्ठ उप-प्रधान लक्की पुहाल, उप-प्रधान अनूप सिंह, सूरज सहोता, कपिल कल्याण, पंकज, पिंका, लक्ष्मण, महिला विंग की उप-प्रधान वर्षा, सुखा नोच, बृजेश दरोगा, बाबू दरोगा, अनिल दरोगा, दिनेश कुमार, फायर से जय प्रकाश, एस के एस से मास्टर रामपाल शर्मा जी हड़ताल में शामिल रहे। कर्मचारियों ने कार्यालय के बाहर धरना देकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने बताया कि हड़ताल में सभी तरह के सफाई कर्मचारी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में जगह-जगह कचरे के ढेर लगे
शहर में अमरगढ़ गामड़ी, भगत सिंह चौक, रेलवे गेट, तलाई बाजार, राजकीय कन्या विद्यालय के निकट, नगर परिषद भवन के निकट, माता गेट, डोगरा गेट, देवीगढ़ रोड, चंदाना गेट, अंबाला रोड, करनाल रोड सहित अनेकों जगहों पर कचरा प्वाइंट भारी मात्रा में कचरा एकत्रित हो गया। इसका उठान न होने के कारण लोग परेशान हैं।

ईओ नगर परिषद कुलदीप मलिक ने लोगों से अपील की है कि लोग कचरे को अपने घरों के डस्टबीन में एकत्रित रखें। जैसे ही हड़ताल खुलेगी, कर्मचारी उसे ले जाएंगे। फिल्हाल हड़ताल में सभी तरह के सफाई कर्मचारी शामिल हैं। जिस कारण तुरंत इसके उठान की व्यवस्था नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed