फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Gang of thieves caught, all four accused relatives

Kaithal News: चोरों का गिरोह पकड़ा, चारों आरोपी रिश्तेदार

Thu, 16 May 2024 05:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 16 May 2024 05:42 AM IST
विज्ञापन
Gang of thieves caught, all four accused relatives
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। बिजली का सामान व ट्रांसफार्मर चोरी के मामले में पुलिस ने एक शातिर चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस के मुताबिक, चारों आरोपी आपस में रिश्तेदार हैं।

पुलिस ने उनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त गाड़ी, एक बाइक, उपकरण, 8000 रुपये, ट्रांसफार्मरों से चोरी किए गए तीन क्विंटल छह किलो तांबे के तार के अलावा खेतों में लगे सबमर्सिबल बोर का 40 किलो केबल भी बरामद किया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, ये सभी कम पढ़े-लिखे हैं, इसलिए ही चोरी करने के रास्ते को चुना। दिन के समय ये खेतों में रेकी करते थे और रात में चोरी। आरोपियों की गिरफ्तारी से थाना गुहला, चीका, सीवन व सदर क्षेत्र तहत की ट्रांसफार्मर चोरी व खेत से तार चोरी की 152 वारदात को सुलझाने में सफलता मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी उपासना ने बताया कि गांव दुसेरपुर निवासी रोशनलाल की शिकायत अनुसार एक मई 2024 की रात गांव दुसेरपुर के तीन खेतों से तीन ट्रांसफार्मरों का सामान अज्ञात व्यक्ति चोरी करके ले गए थे।

मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज व मुखबरी के आधार पर पातड़ा, पंजाब से सात मई को आरोपी छोटी ढिंडोली थाना दिड़बा जिला संगरूर पंजाब निवासी अमनदीप सिंह व चुनागरा रोड टिब्बा बस्ती पातड़ा जिला पटियाला पंजाब निवासी विक्रम सिंह को गिरफ्तार किया।

पूछताछ के लिए पुलिस ने उन्हें आठ दिन के रिमांड पर लिया था। इस दौरान 10 मई को अन्य आरोपी चुनागरा रोड टिब्बा बस्ती पातड़ा जिला पटियाला पंजाब निवासी राजकुमार व कर्ण को गिरफ्तार किया। उनका भी पांच दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया। रिमांड के दौरान आरोपियों ने जिला कैथल के थाना गुहला, चीका, सदर व सीवन के क्षेत्र में कुल 152 चोरी की वारदातों को अंजाम देना कबूल किया। इनमें ट्रांसफार्मर चोरी की 144 वारदात व खेतों से सबमर्सिबल बोर के केबल चोरी की आठ वारदातें शामिल हैं।


एसपी ने बताया कि आरोपी दिन के समय बाइक पर वारदात करने के लिए खेतों में लगे ट्रांसफार्मर की रेकी करते थे व रात के समय चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। ट्रांसफार्मर से सामान चोरी करके आरोपी पातड़ां स्थित कबाड़ी को व चलते-फिरते कबाडिय़ों को बेच देते थे। कुछ सामान आरोपी बेचने की फिराक में थे जिसको बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed