फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Fury over removal of street lights from Kora

Kaithal News: करोड़ा से स्ट्रीट लाइट उतारे जाने पर रोष

Fri, 18 Aug 2023 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 18 Aug 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Fury over removal of street lights from Kora
पाई। गांव करोड़ा से कुछ समय पूर्व लगाई गई स्ट्रीट लाइट उतारे जाने पर ग्रामीणों में जिला प्रशासन के प्रति रोष है। ग्रामीण इसमें भारी गोलमाल करके सरकार को चूना लगाया जाना मान रहे है तो कुछ इसको राजनीति चाल समझ रहे है।
विज्ञापन

ग्रामीण मनोज, मनजीत, दिलबाग, महिपाल, राजीव, कुलदीप, सोनू ने बताया कि कि उनके गांव में लगभग डेढ़ दो माह पूर्व जगमग गांव के दौरान स्ट्रीट लाइट लगाई गई थी। उस समय जजपा नेता राजू ढुल पाई ने नारियल तोड़कर बड़े जोरशोर से इनका उद्घाटन किया था। उस समय ग्रामीणों को लगने लगा था कि अब गांव वासियों को रात के अंधेरे से छुटकारा मिल जाएगा। अब इन लाइटों को उतार लिया गया है। गांव से एक तरफ की सारी लाइट उतार ली गई है और कर्मचारियों को इन लाइट को उतारते पकड़ लिया और आगे उतारने से रोक दिया गया। उन्होंने बताया कि इन लाइटों को एक दिन भी नही जलाया गया। उन्होंने बताया कि जब इन्हें बिना जलाए ही उतारना था तो इन्हें लगाया ही क्यों गया था? कुछ ग्रामीण का आरोप है कि इसमें गोलमाल करके सरकार को चूना लगाया गया। कुछ लोग इसको राजनीति द्वेष भी मान रहे है। उधर, बिजली विभाग के एक्शन प्रदीप श्योकंद ने बताया कि यह मामला उनके विभाग का नही है। गांव के सरपंच दिनेश से जाना तो उसने भी इंकार करते हुए कहा कि उनको भी इन लाइटों के उतारे जाने के बारे में नहीं पता कि ये क्यों उतारी गई। यह पीडब्ल्यूडी विभाग का मामला है और जल्द ही इस बारे में पता किया जाएगा। उन्होंने भी इसकी जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed