फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Funeral team is doing its duty

अंतिम संस्कार करने वाली टीम निभा रही अपना फर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
Funeral team is doing its duty
कोरोना महामारी के इस दौर में कुछ नगर परिषद के कर्मचारी ऐसे भी हैं जो कोरोना संकट में सिपाही बनकर उभरे हैं। खुद की परवाह न कर कोरोना संक्रमण से काल का ग्रास बनें लोगों को अंतिम विदाई दे रहे हैं। साथ ही दूसरों के फर्ज को खुद बेटा बनकर निभा रहे हैं। हम बात कर रहे हैं सिविल अस्पताल के पास बने श्मशान घाट में कोरोना पॉजिटिव मृतकों के अंतिम संस्कार करने वाली टीम की। जो इस संकट के दौर में एक साल से अपने परिवार से दूर रहकर इस पुण्य के कार्य में लगे हैं। पिछले वर्ष लॉकडाउन में ही उनकी ड्यूटी लगाई गई थी। तभी से वह अपने परिवार को कुछ ही समय दे पाते हैं। इन्होंने किसी के बेटों का, किसी के भाई का फर्ज निभाया और पिछले वर्ष कोरोना पॉजिटिव मरीजों का संस्कार किया और अब फिर मौत के बढ़ते आंकड़े के साथ फिर जुट गए हैं। ये टीम पीपीई किट पहन कर अब तक 50 कोरोना पॉजिटिव मृतकों का संस्कार कर चुकी हैं। पॉजिटिव मृतकों की मृत्यु के बाद उक्त श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाता है। अंतिम संस्कार करते समय कर्मचारी खुद को सैनिटाइज करते हैं। इसके बाद पीपीई किट पहनकर अंतिम संस्कार करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed