{"_id":"68409f7b3cffb252f00fa525","slug":"fugitive-accused-arrested-in-truck-theft-case-kaithal-news-c-18-1-knl1004-662893-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: ट्रक चोरी में भगोड़ा आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: ट्रक चोरी में भगोड़ा आरोपी गिरफ्तार
Thu, 05 Jun 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 05 Jun 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। ट्रक चोरी के मामले में पुलिस ने एक भगोड़ा आरोपी गिरफ्तार किया है। भगोड़ा पकड़ो स्टाफ प्रभारी एसआई ओमप्रकाश की टीम ने वर्ष 2018 में ट्रक चोरी मामले में नामित अपराधी अंबा कॉलोनी चीका निवासी अजय कुमार को पकड़ा है। आरोपी पर अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर 16 नवंबर 2018 की रात न्यू करनाल रोड कैथल से ट्रक चोरी करने का आरोप है। आरोपी अजय को पुलिस ने गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया था, लेकिन आरोपी जमानत लेने के बाद दोबारा हाजिर नहीं हुआ और भूमिगत हो गया था। आरोपी को न्यायालय ने आदेशों की अवहेलना करने के आरोप में 14 मई को पीओ घोषित कर दिया था। संवादएक किलो गांजा सहित दो को पकड़ा
कैथल। चौकी रामथली की पुलिस ने खरकां क्षेत्र से दो नशा तस्करों को एक किलो 0.45 ग्राम गांजा सहित काबू कर लिया। चौकी रामथली पुलिस प्रभारी एएसआई मनीष कुमार की टीम मंगलवार की शाम गश्त के दौरान चक्कू लदाना मोड के पास मौजूद थी। सूचना मिलने पर उसने थेह खरक रोड से खरकां की तरफ जाने वाले रजबाहे की पटरी पर नाकाबंदी की। तभी बाइक पर आए कक्हेड़ी निवासी संजय तथा वार्ड नंबर पांच चीका निवासी अहमद खान को पकड़ लिया। ईटीओ कैथल कंचन पांडे के समक्ष ली गई तलाशी में आरोपियों के कब्जे में एक थैली से एक किलो 0.45 ग्राम गांजा बरामद हुआ। थाना गुहला में मामला दर्ज कर पीएसआई पंकज ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। संवाद
कार की चपेट में आने से एक घायल
कैथल। दिल्लों वाली में कार की चपेट में आने से एक व्यक्ति घायल हो गया। गांव मालखेड़ी के बलवान ने सदर पुलिस को दी शिकायत में कहा कि 30 मई को वह गांव दिलों वाली से जा रहा था तो कार ने उसे चपेट में लेकर घायल कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामेल की जांच शुरू कर दी है। संवाद