फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Fugitive accused arrested in hand grenade and arms supply case

अभिभावकों को निभानी होगी युवाओं को संस्कारवान बनाने की जिम्मेदारी : ढांडा

Mon, 20 Mar 2023 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 20 Mar 2023 02:33 AM IST
विज्ञापन
Fugitive accused arrested in hand grenade and arms supply case
कैथल। अंबाला रोड स्थित एक पैलेस में रविवार को भारत विकास परिषद हरियाणा उत्तर का प्रांतीय अधिवेशन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कहा कि युवाओं को संस्कार वान बनाने के लिए समाजसेवियों और अभिभावकों को सामूहिक जिम्मेदारी निभाने निभानी होगी तभी हम विश्व के सामने आदर्श उदाहरण पेश कर करेंगे। इस दौरान उन्होंने अपने स्वैच्छिक कोष से समाज उत्थान के लिए पांच लाख रुपये की राशि भी देने की घोषणा की।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने कहा कि भारत विकास परिषद पिछले पांच दशक से भारतीय संस्कृति के सच्चे संरक्षक की जिम्मेदारी को बखूबी निभा रहा है। संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा और समर्पण के पांच सूत्र भारत विकास परिषद की कार्यशैली में नजर आते हैं। एक इंसान के जीवन में संस्कृति, समाज, शिक्षा नीति, देश प्रेम की भावना का बडा महत्व होता है। इंसान जितना इस विचार पर आगे बढेगा, उतना ही देश मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि जब हम सब मिलकर प्रयास करेंगे तो हर समस्या का समाधान हो सकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। इस मौके पर पहल सत्र के विशिष्ट अतिथि डॉ. डीपी गुप्ता, सत्र अध्यक्ष एवं भाविप क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव केवल कृष्ण अरोड़ा, प्रांतीय अध्यक्ष दीपक राय आनंद, प्रांतीय महासचिव धीरज भाटिया, अरविंद सिंघल, सुरेश शर्मा, सुनीता मंगल, कैथल शाखा संरक्षक डॉ. अशोक गर्ग, अध्यक्ष रामपाल सिंगला, सचिव अश्वनी अग्रवाल, कोषाध्यक्ष जयपाल गुप्ता, महिला संयोजिका ऊषा चावला सहित छह जिलों के पदाधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed