{"_id":"68b9f74a5cda3f5e3d0136b9","slug":"from-adc-to-patwari-everyone-is-showing-activism-in-the-area-kaithal-news-c-18-1-knl1004-731585-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: एडीसी से लेकर पटवारी तक क्षेत्र में दिखा रहे सक्रियता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: एडीसी से लेकर पटवारी तक क्षेत्र में दिखा रहे सक्रियता
Fri, 05 Sep 2025 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 05 Sep 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुहला-चीका/कैथल। जिले में लगातार हो रही बारिश और घग्गर नदी के बढ़ते जलस्तर के बीच प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। एडीसी से लेकर ग्राम स्तर तक के पटवारी और ग्राम सचिव गांव-गांव जाकर हालात पर नजर रख रहे हैं।
डीसी प्रीति लगातार 18 घंटे तक लघु सचिवालय स्थित अपने कार्यालय और कैंप कार्यालय से हालात की मॉनिटरिंग कर रही हैं। घग्गर के जलस्तर पर उनकी विशेष नजर है। गुहला प्रशासन सहित जिले के अन्य आला अधिकारी भी मौके पर तैनात रहकर आमजन को हर संभव राहत देने के प्रयास में जुटे हैं। डीसी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि बारिश के कारण जिले के किसी भी शहर या गांव में जलभराव न होने पाए, इसके लिए तुरंत कार्रवाई करें।
बुधवार को बारिश के बावजूद एडीसी दीपक बाबू लाल करवा ने शहर की कई कॉलोनियों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। वहीं एसडीएम अजय सिंह ने पूंडरी, राजौंद और कलायत क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जहां जलभराव की स्थिति देखी, वहां संबंधित कर्मचारियों को तुरंत पानी की निकासी के निर्देश दिए।
विज्ञापन
सीटीएम गुरविंद्र सिंह ने शहर की कई सरकारी इमारतों का निरीक्षण कर पूरी रिपोर्ट डीसी को सौंपी। कलायत एसडीएम अजय सिंह हुड्डा भी देर रात तक गांवों में हालात का जायजा लेते रहे। सिंचाई विभाग के अधिकारी घग्गर के जलभराव से प्रभावित क्षेत्रों में डीसी के निर्देशानुसार पानी की निकासी और नियंत्रण के प्रयासों में जुटे रहे। डीसी कार्यालय को पूरे जिले से लगातार पानी की निकासी और स्थिति की जानकारी मिलती रही।