फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Fraud with couple on the name of sending them Canada

Haryana Crime: कनाडा भेजने के नाम पर दंपती से लाखों रुपये की ठगी, एयरपोर्ट जाने पर वीजा निकला फर्जी

Wed, 21 Jan 2026 09:51 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 21 Jan 2026 09:51 PM IST
सार

दंपती के साथ विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी हुई है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Fraud with couple on the name of sending them Canada
fraud - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

कैथल जिले में विदेश भेजने के नाम पर ठगी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ताजा मामले में एक दंपती को कनाडा भेजने का सपना दिखाकर उनसे 14.50 लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने वीजा के नाम पर फर्जी दस्तावेज थमा दिए। जब पीड़ितों ने रुपये वापस मांगे तो उन्हें धमकियां दी गईं। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


डेरा दाबन सीवन निवासी गुरशरण कौर ने सीवन थाने में दी शिकायत में बताया कि करीब दो साल पहले उनके पड़ोसी विजेंद्र ने उन्हें बताया कि वह एक ऐसे एजेंट को जानता है, जो विदेश भेजने का काम करता है और वह उनका व उनके पति का कनाडा का वीजा लगवा देगा। इसके बाद विजेंद्र ने उनके सभी दस्तावेज ले लिए और उन्हें पानीपत निवासी रवि राणा से मिलवाया। रवि ने आगे उनकी मुलाकात उमरपाल नामक व्यक्ति से कराई।
विज्ञापन


आरोपियों ने कनाडा भेजने के एवज में 20 लाख रुपये की मांग की। एकमुश्त राशि न दे पाने के कारण पीड़ित दंपती ने अलग-अलग समय पर वीजा लगवाने के नाम पर करीब साढ़े 14 लाख रुपये आरोपियों को दे दिए। इसके बाद आरोपी लंबे समय तक प्रक्रिया चलने का बहाना बनाते रहे और जल्द ही विदेश भेजने का भरोसा दिलाते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

फर्जी वीजा पकड़ में आने पर खुला ठगी का मामला

पीड़ितों का आरोप है कि आरोपियों ने उन्हें बताया कि एक जून 2024 को उनकी फ्लाइट है। इस पर उन्होंने विदेश जाने की तैयारियां शुरू कर दीं। तय तारीख को जब वे फ्लाइट पकड़ने के लिए दिल्ली पहुंचे, तो वहां पता चला कि एजेंट रवि और विजेंद्र द्वारा दिया गया वीजा डुप्लीकेट है। इसके बाद जब उन्होंने एजेंट उमरपाल से अपने रुपये वापस मांगे, तो उसने साफ इन्कार करते हुए धमकी देनी शुरू कर दी।

पीड़ित पक्ष का कहना है कि विजेंद्र, रवि राणा और उमरपाल ने आपस में मिलीभगत कर उनके साथ धोखाधड़ी की और उनकी मेहनत की कमाई हड़प ली। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed