फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Fraud of seven lakhs in the name of selling land

Kaithal News: जमीन बेचने के नाम पर सात लाख की धोखाधड़ी

Sun, 29 Oct 2023 02:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 29 Oct 2023 02:56 AM IST
विज्ञापन
Fraud of seven lakhs in the name of selling land
कैथल। गांव रामगढ़ पांडवा में एक आरोपी ने जमीन बेचने के नाम पर एक व्यक्ति से सात लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। कलायत थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकात में गांव निवासी बलवीर ने बताया कि वह खेती बाड़ी करता है। फरवरी 2023 में गांव के ही नरेश कुमार उसे बताया कि उसे पैसों की सख्त जरूरत है। साथ ही प्रस्ताव दिया कि वह उसकी जमीन खरीद ले। पूरी बातचीत करने के बाद सौदा 21 लाख 26 हजार रुपये प्रति एकड़ की दर से हुआ। इस बारे में छह फरवरी 2023 को नरेश ने इकरारनामा लिखवाया व सात लाख रुपये ले लिए।
विज्ञापन

इकरारनामा होने के बाद उसे पता चला कि नरेश कुमार ने अपनी जमीन 23 जनवरी को अपने लड़के व पत्नी के नाम हस्तांतरण के तहत करवा दी थी। नरेश ने तथ्यों को छुपाकर उसके साथ सात लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। इस बारे में पूछने पर और रुपये मांगने पर आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहा है। जांच अधिकारी जयभगवान ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed