फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Fraud of Rs 50.27 lakh in the purchase and sale of rice

Kaithal News: चावल की खरीद फरोख्त में 50.27 लाख रुपये की ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Apr 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 50.27 lakh in the purchase and sale of rice
कैथल। चीका थाना की पुलिस ने चावल की खरीद फरोख्त में 50 लाख 279 रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। चीका के दीपक कुमार ने चीका पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि वह चीका में शिखा ओवरसीज के नाम से फार्म चलाता है, जिसकी प्रोपराइटर उसकी पत्नी है तथा सारा लेनदेन का कार्य वह खुद कर रहा है। उसने बताया कि उसमें मिल के मालिकों के साथ चावल की खरीद-फरोख्त और दलाली का काम करते हैं।
विज्ञापन

उसने बताया कि उसकी ओर से गौतम फूड मालिक मोहित गोयल, प्रवीन जिंदल व रोहित गोयल की ओर से जुलाई अगस्त 2024 में 86 लाख 17 हजार 396 रुपये के चावल खरीदे थे। इनमें से आरोपियों ने उसे तीन लाख 64 हजार 617 रुपये अदा कर दिए थे। बाकी की 50 लाख 279 रुपये की राशि बकाया थी। जब उसकी ओर से 14 सितंबर 2024 को बकाया राशि बारे प्रवीण से संपर्क किया गया तो आरोपी ने राशि देने से इंकार कर दिया। उसने बताया कि इसे लेकर पंचायत का आयोजन किया गया, जिसमें आरोपियों द्वारा स्वीकारा गया कि उनके की ओर से चावल खरीदे गए थे।
विज्ञापन

उस समय आरोपियों ने राशि देने के लिए हामी भर दी लेकिन बाद में जब उसने पांच जनवरी को आरोपी मोहित से बकाया राशि मांगी तो आरोपी ने राशि देने से साफ इन्कार कर दिया तथा जान से मारने की धमकी भी दी। चीका थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बलबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले में मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed