फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Fraud of lakhs in the name of sending money to America

Kaithal News: अमेरिका भिजवाने के नाम पर लाखों की ठगी

Mon, 25 Sep 2023 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 25 Sep 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Fraud of lakhs in the name of sending money to America
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पबनावा गांव में एक व्यक्ति से उसके बेटे को अमेरिका भेजने के नाम पर दंपती की ओर से लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। इस मामले में ढांड थाना की पुलिस ने आरोपी दंपती के खिलाफ ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ढांड थाना में दी गई शिकायत में पबनावा गांव निवासी कृष्ण कुमार ने बताया कि वह अपने बेटे लक्ष्य वत्स को अमेरिका भेजने चाहता था। इसको लेकर इसे लेकर उसकी बातचीत करनाल निवासी एजेंट संजीव शर्मा से हुई। उसने उससे कहा कि वह उसके बेटे को अमेरिका भिजवाकर सेट करवा देगा। बाद में संजीव शर्मा ने उसे उसकी पत्नी ममता से भी मिलवाया। वह उनकी बातों में आ गया।
विज्ञापन

उसने अलग-अलग समय में आरोपियों को 38 लाख 40 हजार 500 रुपये दे दिए। इस दौरान आरोपियों ने उसके बेटे को एयर टिकट भी दी, लेकिन आरोपियों द्वारा दी गई यह एयर टिकट थी जांच में फर्जी पाई। जब उसने आरोपियों से उसके रुपये वापस देने की मांग की तो उन्होंने राशि देने से मना कर दिया। ढांड थाना के मामले के जांच अधिकारी बलजीत सिंह ने बताया कि आरोपी दंपती के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed