{"_id":"5f60ffbe8ebc3e415601c2fd","slug":"fraud-kaithal-news-knl4432747","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेकेदार के बेटे के पासपोर्ट पर दूसरे बच्चे को भेजा यूएसए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेकेदार के बेटे के पासपोर्ट पर दूसरे बच्चे को भेजा यूएसए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूंडरी में सरकारी ठेकेदार के बेटे को यूएसए भेजने के नाम पर दो आरोपियों ने उसका पासपोर्ट लेकर जालंधर के रहने वाले दो व्यक्तियों को बेच दिया। उसी पासपोर्ट पर जालंधर निवासी दो आरोपियों ने किसी और बच्चे को विदेश भेज दिया। मामले में पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पूंडरी निवासी विजय कंसल ने पुलिस को शिकायत दी कि वह सरकारी ठेकेदार है। उसके पास दो बच्चे हैं। उसका बेटा कुनाल कंसल ध्रुव पब्लिक स्कूल फतेहपुर पूंडरी में वर्ष 2016 में आठवीँ कक्षा में पढ़ता था। स्कूल की प्रिंसिपल रितु बंसल ने उन्हें कहा कि वे स्कूल के बच्चों का एजुकेशनल टूर पर नासा अमेरिका में ले जाना चाहती हैं। अगर वे बच्चों को टूर पर भेजना चाहते हो तो 2 लाख 50 हजार रुपये लगेंगे। इनमें 30 हजार रुपये पासपोर्ट बनवाने के लिए व वीजा लगवाने के लिए पहले देने पड़ेंगे और बकाया 2 लाख 20 हजार रुपये जब बच्चे टूर पर जाएंगे उस समय देने होंगे। इस संबंध में उसकी क्लिक एजुकेशन प्रा. लि. चंडीगढ़ के मालिक चेतन सभ्रवाल व मृदुल कापड़ी से बातचीत हो गई। उनका सेक्टर 34 चंडीगढ़ में ऑफिस है। चेतन सभ्रवाल व मृदुल कापड़ी ने उसके बेटे कुनाल कंसल का पासपोर्ट यूएसए का वीजा लगवाने केलिए ले लिया। सितंबर 2017 में उसे सूचना मिली कि उनके बेटे कुनाल कंसल का पासपोर्ट ऑफिस शिफ्ट करते समय कहीं गुम हो गया है। इसके बाद उसने पासपोर्ट गुम होने के बारे में गुमशुदगी रिपोर्ट पूंडरी थाना में दर्ज करवा दी। चेतन सभ्रवाल व मृदुल कापड़ी ने उसे आश्वासन दिया कि वे कुनाल का नया पासपोर्ट बनवा देंगे। उस पर वीजा भी लगवा देंगे। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। अब उसे पता चल है कि कुनाल के पासपोर्ट को चेतन व मृदुल ने जालंधर निवासी बलराज सिंह मलिक व तिलराज मलिक को बेच दिया था। उसके बेटे के पासपोर्ट पर किसी अन्य बच्चे को अवैध रुप से यूएसए भेज दिया है।। पुलिस ने केस दर्ज कर एसआई महासिंह को मामले की जांच सौंपी है।