फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Fraud in the name of paying electricity bill

Kaithal News: बिजली बिल भरने के नाम पर ठगी

Sat, 26 Jul 2025 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 26 Jul 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Fraud in the name of paying electricity bill
कैथल। बिजली बिल भरने के नाम पर एक महिला से 7,000 रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। ढांड निवासी अनीता ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 24 जुलाई को वह पिहोवा चौक स्थित बिजली कार्यालय में बिल जमा कराने आई थी। वहां उसे एक युवक मिला, जिसने खुद को बिजली विभाग का कर्मचारी बताया और कहा कि वह बिल कम करवा देगा। महिला उसकी बातों में आ गई और बिल के साथ 7,000 रुपये उसे दे दिए। युवक बातों में उलझाकर उसे दूसरे गेट से बाहर भेज कर खुद फरार हो गया। काफी देर इंतजार के बाद जब वह नहीं लौटा तो महिला को ठगी का अहसास हुआ। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed