फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Fraud in the name of installing mobile tower, accused arrested

Kaithal News: मोबाइल टॉवर लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 09 Oct 2025 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 09 Oct 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Fraud in the name of installing mobile tower, accused arrested
कैथल। थाना साइबर क्राइम पुलिस की टीम में शामिल एएसआई जसबीर सिंह, एएसआई प्रदीप कुमार और सिपाही विक्रम ने मोबाइल टॉवर लगवाने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी मंदीप को गिरफ्तार किया। आरोपी न्यू उतम नगर कॉलोनी, भिवानी का निवासी है।
विज्ञापन

सीवन निवासी हरीश कुमार ने 18 अप्रैल को यूट्यूब पर मोबाइल टावर लगवाने का विज्ञापन देखा और आवेदन किया। 19 अप्रैल को उसे एक अनजान व्यक्ति का कॉल आया, जिसने अपना नाम राजेश मिश्रा बताया और कहा कि वह हरीश के छत पर टावर लगवाने के ऑनलाइन आवेदन से संबंधित है।
विज्ञापन


21 अप्रैल को उसी आरोपी ने फिर कॉल किया और रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में 1,150 रुपये मांगे। हरीश ने राशि भेज दी, लेकिन इसके बाद आरोपी ने अलग-अलग खर्च के नाम पर कुल 1,48,740 रुपये ठग लिए। हरीश कुमार को जब धोखाधड़ी का अहसास हुआ, तब उसने थाना साइबर क्राइम में शिकायत दर्ज करवाई। पहले ही मामले में 6 अन्य आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके थे। गिरफ्तार मंदीप को जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed