{"_id":"6789726379e35ab40903f0d4","slug":"fraud-in-the-name-of-credit-card-two-accused-arrested-kaithal-news-c-245-1-kht1001-126617-2025-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: क्रेडिट कार्ड के नाम पर ठगी, दो आरोपी धरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: क्रेडिट कार्ड के नाम पर ठगी, दो आरोपी धरे
Fri, 17 Jan 2025 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 17 Jan 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
कैथल। क्रेडिट कार्ड अधिकारी बताकर व्हाट्सएप लिंक भेजकर एक लाख साढ़े सात हजार रुपये की ठगी के मामले में थाना साइबर क्राइम ने दो आरोपियों को काबू किया है।
दोनों आरोपियों काे वीरवार को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव गोबिंदपुरा निवासी पवनप्रीत की शिकायत अनुसार उसके पास इंडसइंड बैंक का वीजा क्रेडिट कार्ड है। उसके पास 25 जून 2024 को एक नंबर से फोन आया था।
फोन करने वाले ने स्वयं को इंडसइंड बैंक से क्रेडिट कार्ड अधिकारी बताया था। उसने कहा कि आपके क्रेडिट कार्ड पर 1200 रुपये प्रतिमाह का चार्ज लगा है। आप इसे बंद करवाना चाहते हैं क्या तो उसने बंद करवाने के लिए हां कह दिया था। उसके बाद उसने उसके व्हाट्सएप पर एक लिंक भेज दिया था। उसे खोला तो क्रेडिट कार्ड से संबंधित जानकारी मांगी गई। उसने पूरी जानकारी भर दी थी।
विज्ञापन
उसी समय उसके क्रेडिट कार्ड से चार बार में एक लाख साढ़े सात हजार रुपये काट लिए गए। ढउसने ठग को फोन किया तो उसने फोन ही नहीं उठाया। जिस बारे थाना साइबर क्राइम में मामला दर्ज किया गया था। प्रवक्ता ने बताया कि मामले की जांच थाना साइबर क्राइम एसएचओ पीएसआई शुभ्रांशु की अगुवाई में एसआई रविंद्र कुमार, एएसआई चरण सिंह और एचसी सतीश कुमार की टीम ने करते हुए जिला हिसार के गांव गुराना निवासी आरोपी कपिल तथा सिसाय निवासी राहुल को गिरफ्तार कर लिया गया।
उक्त मामले में पुलिस ने पहले ही दो आरोपी काबू कर लिए थे।