{"_id":"65eccbd5d06767fb1d082fd4","slug":"fraud-12th-pass-youth-married-msc-girl-kaithal-news-c-18-1-knl1004-344700-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखाधड़ी :12वीं पास युवक का एमएससी युवती से किया विवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धोखाधड़ी :12वीं पास युवक का एमएससी युवती से किया विवाह
Sun, 10 Mar 2024 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 10 Mar 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। कलायत की फिजिक्स से एमएससी पास बेटी ने अंबाला में रहने वाले ससुराल वालों के खिलाफ उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उसका आरोप है कि उसके साथ ससुराल वालों ने धोखाधड़ी की। उसका आरोप है कि महज 12वीं तक पढ़े युवक को हरियाणा पुलिस में सब इंस्पेक्टर के साथ एमबीए तक पढ़ाई करना बताया गया था। युवती का कहना है कि धोखाधड़ी की जानकारी मिलने के बावजूद उसने कई बार समझौता किया लेकिन ससुराल वालों ने अड़ियल रुख अपनाते हुए प्रताड़ित करना नहीं छोड़ा।
इसके बाद परिवार के लोगों ने गत छह मार्च को राज्यमंत्री कमलेश ढांडा को सारी स्थिति से अवगत करवाया। उन्होंने मामले गंभीरता को देखते हुए मौके पर ही थाना प्रभारी रामनिवास को तलब करते हुए मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए। शनिवार को कलायत की शालू राणा ने पिता शिव कुमार राणा और माता संयोगिता के साथ अपनी दर्द भरी दस्तान सुनाई। उसने बताया कि सात दिसंबर 2021 को उसका विवाह हिंदू रीति रिवाज के तहत तहत जिला अंबाला के कस्बा साहा निवासी प्रिंस चौहान के साथ हुआ था।
शालू के मुताबिक, प्रिंस के पिता पवन व परिवार के अन्य लोगों ने वैवाहिक रिश्ता जोड़ते हुए प्रिंस को एमबीए की शिक्षा के साथ-साथ हरियाणा पुलिस मेंं सब इंस्पेक्टर का पेपर पास बताया था जबकि वह महज 12 वीं था। विवाह के नाम पर हुई इस धोखाधड़ी के बावजूद उसने ससुराल नहीं छोड़ा लेकिन ससुराल वालों का रवैया अड़ियल रहा। ससुराल पक्ष के लोग विवाह मेंं मायके की तरफ से दी गई वरना गाड़ी की बजाए फारच्यूनर गाड़ी चाहते थे। इसके लिए इन्होंने बार-बार मायके से रकम लाने के लिए दबाव बनाते हुए मारपीट की। आखिरकार तंग आकर शादी के दो सप्ताह बाद उसने घर वालों को जेठ के खाते मेंं एक लाख रुपये जमा करवाने के लिए कहा।
विज्ञापन
शालू ने बताया कि जब तीन माह तक ससुराल वालों को रकम नहीं मिली तो उसे प्रताड़ित किया गया। मायके वालों के पास पैसे नहीं थे तो अंतत: शालू को मायके आना पड़ा।
इसके बाद उसने पंजाब के जालंधर से पीएचडी की पढ़ाई शुरू कर दी। इस दौरान ससुराल पक्ष के लोगों ने फिर से संपर्क साधते हुए मामले के हल के लिए पंचायत बुलाई। इसमें पिता शिव कुमार राणा की मौजूदगी में उस पर ससुराल में पुन: रहने के लिए पीएचडी की पढ़ाई छोड़ने और कस्बा साहा की बजाए गांव हरड़ा के पुराने मकान मेंं रहने का फरमान सुना दिया।
शालू की माता संयोगिता ने बताया कि जब शालू ने यह स्वीकार कर लिया तो ससुराल पक्ष के लोगों ने दूसरा जाल बुन डाला। इस साजिश के तहत उसका पति रोजगार का बहाना बनाकर उसे कैथल में किराये के मकान पर रहने के लिए ले आया। बेेटी उसके झांसे मेंं आ गई। अगले ही दिन 14 मार्च 2023 को वह मोबाइल ठीक करवाने का बहाना बनाकर उसे किराये के मकान में अकेला छोड़कर फरार हो गया। जब मेरे माता-पिता, भाई राहुल व रघुबीर ससुराल साहा पहुंचे तो उनके सामने दहेज की मांग रख डाली। विवाहिता शालू ने कहा कि अब उसने अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने का निर्णय लिया है। इसके तहत परिवार के लोगों ने छह मार्च को राज्यमंत्री कमलेश ढांडा को स्थिति से अवगत करवाया। उन्होंने मामले गंभीरता को देखते हुए मौके पर ही थाना प्रभारी रामनिवास को तलब करते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए।
शालू ने दहेज के नाम पर तरह-तरह से प्रताडि़त करने के आरोप जिला अंबाला के साहा निवासी पति प्रिंस चौहान, जेठ विक्रांत, ससुर पवन, सास सुमन और जेठानी आरती पर लगाए हैं। इस पर त्वरित संज्ञान लिया गया है। तथ्यों के आधार पर इस संबंध में कानूनी कार्यवाही की जाएगी। -रामनिवास, इंस्पेक्टर, थाना प्रभारी, कलायत।