फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Fourth accused arrested in online trading fraud caseFourth accused arrested in online trading fraud case

Kaithal News: ऑनलाइन ट्रेडिंग ठगी में चौथे आरोपी को पकड़ा

Tue, 19 May 2026 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 19 May 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Fourth accused arrested in online trading fraud caseFourth accused arrested in online trading fraud case
संवाद न्यूज, एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 89 लाख 13 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी पिंजौर निवासी विनय गुप्ता को पुलिस ने काबू कर लिया। इससे पहले इस मामले में तीन आरोपी अमित खेड़ा, हरनेक सिंह और रमेश दत्ता गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि मॉडल टाउन निवासी सुधीर शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उनकी अनाज मंडी में आढ़त की दुकान है। दिसंबर 2024 में उनकी मुलाकात अजय शर्मा से हुई, जिसने बीएफएक्स ट्रेडिंग स्कीम नामक कंपनी में निवेश का प्रस्ताव दिया। आरोपी ने खुद को कंपनी का टीम लीडर बताते हुए हर महीने 6 से 10 प्रतिशत मुनाफा और जरूरत पड़ने पर मूल राशि लौटाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि सुधीर को कंपनी की प्रेजेंटेशन, मोबाइल एप और विभिन्न सेमिनारों के जरिए विश्वास में लिया गया। कालका, यमुनानगर और पिंजौर सहित कई स्थानों पर आयोजित बैठकों में विदेशी टूर, भारी कमीशन और बड़े मुनाफे का लालच देकर अधिक लोगों को जोड़ने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने अलग-अलग माध्यमों से उससे कुल 89 लाख 13 हजार रुपये की राशि हासिल कर ली। शुरुआत में विश्वास कायम रखने के लिए ढाई लाख रुपये मुनाफे के रूप में भी दिए गए। बाद में पैसे वापस मांगने पर आरोपी टालमटोल करते रहे। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed