{"_id":"64dd355b79f8984c1801bf17","slug":"four-teenage-girls-were-lured-away-kaithal-news-c-245-1-sknl1008-3253-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: चार किशोरियों को बहला-फुसलाकर ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: चार किशोरियों को बहला-फुसलाकर ले गए
Thu, 17 Aug 2023 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 17 Aug 2023 02:15 AM IST
विज्ञापन
कैथल। अलग-अलग जगहों से अज्ञात आरोपी चार किशोरियों को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर ले गए। पुलिस ने सभी मामलों में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पहले मामले में शहर के एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी कि 15 अगस्त को अज्ञात आरोपी उसकी 14 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर घर से ले गया। जांच अधिकारी सनेष ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।
दूसरे मामले में कलायत थाना के तहत आने वाले एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी कि 15 अगस्त को अज्ञात आरोपी उसकी बेटी और बेटी के साथ पढऩे वाली एक अन्य किशोरी को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर ले गए। जांच अधिकारी रामपाल ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
तीसरे मामले में राजौंद थाना के तहत आने वाले एक गांव निवासी युवक ने पुलिस को शिकायत दी कि नौ अगस्त को अज्ञात आरोपी शादी का झांसा देकर उसकी 15 वर्षीय बहन को बहला-फुसलाकर ले गया। जांच अधिकारी सुनील ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
किशोरी को ले जाने में दो आरोपी गिरफ्तार
कैथल। किशोरी को बहला-फुसला कर भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान जिला जींद के गांव मुआना निवासी संजीत उर्फ नंदा व जिला सोनीपत के गांव खांडा निवासी विकास उर्फ विक्की के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एक गांव निवासी व्यक्ति की शिकायत अनुसार अज्ञात आरोपी नौ अगस्त की रात को उसकी 15 वर्षीय बहन को बहला फुसला कर ले गया था। जांच के दौरान पीड़ित को मुक्त करा लिया गया है। वारदात में प्रयुक्त बाइक भी पकड़ी जा चुकी है। दोनों आरोपी न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिए गए। संवाद
झांसा देकर युवती से बनाए शारीरिक संबंध
कैथल। दो आरोपियों ने एक 18 वर्षीय युवती को शादी का झांसा देकर एक पार्क में ले जाकर दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शहर की एक कॉलोनी निवासी युवती ने पुलिस को शिकायत दी कि एक अगस्त को आरोपी अनिल व गोविंदा उसे शादी का झांसा देकर एक पार्क कैथल में ले गए। वहां पर आरोपियों ने उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। किसी को बताने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। जांच अधिकारी मनिता देवी ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद