फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Four players selected for state-level competitions.

Kaithal News: चार खिलाड़ियों का प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं में हुआ चयन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Four players selected for state-level competitions.
कलायत के शिक्षा भारती स्कूल में शिक्षकों के साथ होनहार खिलाड़ी(विज्ञप्ति)
कलायत। कलायत के शिक्षा भारती विद्या निकेतन स्कूल के चार प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का विभिन्न खेल विधाओं की राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के लिए चयन हुआ है। स्कूल प्रबंधन समिति चेयरमैन कुलदीप बिढ़ाण व प्रबंध निदेशक जितेंद्र सिंह ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, खेल प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन और विद्यालय में उपलब्ध उत्कृष्ट खेल सुविधाओं का परिणाम है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाडिय़ों में आरुषि कुश्ती, चाहत ताइक्वांडो, विहान ढुल क्रिकेट व दीप सिंह एथलेटिक्स वर्ग शामिल रहेंगे। समिति चेयरमैन कुलदीप सिंह ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा भारती विद्या निकेतन सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध रहा है। खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं सकारात्मक सोच का विकास करते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विद्यालय के चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, जिले एवं प्रदेश का नाम गौरवान्वित करेंगे। विद्यालय प्रबंध निदेशक जितेंद्र बिढ़ाण ने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की निरंतर मेहनत, अनुशासन, खेल प्रशिक्षकों के समर्पण एवं अभिभावकों के सहयोग का प्रतिफल है।

कलायत के शिक्षा भारती स्कूल में शिक्षकों के साथ होनहार खिलाड़ी(विज्ञप्ति)

कलायत के शिक्षा भारती स्कूल में शिक्षकों के साथ होनहार खिलाड़ी(विज्ञप्ति)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed