{"_id":"6a70dcec35716803e30a53d6","slug":"four-players-from-kaithal-depart-for-the-5-day-sai-residential-boxing-camp-kaithal-news-c-245-1-kht1014-153247-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: 5 दिवसीय साईं आवासीय बॉक्सिंग कैंप के लिए कैथल के चार खिलाड़ी रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: 5 दिवसीय साईं आवासीय बॉक्सिंग कैंप के लिए कैथल के चार खिलाड़ी रवाना
विज्ञापन
कैथल। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद के स्प्रिंट कार्यक्रम के तहत आयोजित होने वाले पांच दिवसीय साई आवासीय बॉक्सिंग कैंप के लिए कैथल जिले के चार खिलाड़ियों का चयन हुआ है। यह कैंप 4 से 8 अगस्त तक सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवीलाल खेल परिसर पंचकूला में आयोजित किया जाएगा। चयनित खिलाड़ियों को 3 अगस्त की शाम छह बजे रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला शिक्षा कार्यालय की ओर से जारी सूची के अनुसार कैथल से पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सीवन की मानशी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैथल की रजनी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैथल के जगजीत सिंह तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दयौरा के हरनूर का पांच दिवसीय साई आवासीय बॉक्सिंग कैंप के लिए चयन हुआ है। इन खिलाड़ियों ने विभिन्न राज्य स्तरीय और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। कैंप के दौरान खिलाड़ियों को भारतीय खेल प्राधिकरण के विशेषज्ञ प्रशिक्षकों से आधुनिक प्रशिक्षण, तकनीकी कौशल, फिटनेस और प्रतियोगिता की तैयारी का विशेष अभ्यास कराया जाएगा। शिविर का उद्देश्य उभरते खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है। शिक्षा विभाग ने चयनित खिलाड़ियों को आवश्यक व्यक्तिगत सामान और बॉक्सिंग किट के साथ समय पर कैंप में पहुंचने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि यह प्रशिक्षण शिविर खिलाड़ियों के प्रदर्शन को नई दिशा देगा और भविष्य में वे हरियाणा तथा देश का नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगे। खिलाड़ियों के चयन पर विद्यालय स्टाफ, अभिभावकों और जिले के खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है।
विभाग व खिलाड़ियों के लिए गर्व की बात : रमेश चहल
सहायक शिक्षा अधिकारी खेल रमेश चहल ने बताया कि सभी विद्यार्थी खिलाड़ी पंचकुला पहुंच चुके हैं और अगले 5 दिनों तक वहीं प्रशिक्षण लेंगे। इससे खेलों के प्रति उत्साह और बढ़ेगा। जिला शिक्षा अधिकारी व उप जिला शिक्षा अधिकारी ने भी चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी है।
विज्ञापन
विभाग व खिलाड़ियों के लिए गर्व की बात : रमेश चहल
सहायक शिक्षा अधिकारी खेल रमेश चहल ने बताया कि सभी विद्यार्थी खिलाड़ी पंचकुला पहुंच चुके हैं और अगले 5 दिनों तक वहीं प्रशिक्षण लेंगे। इससे खेलों के प्रति उत्साह और बढ़ेगा। जिला शिक्षा अधिकारी व उप जिला शिक्षा अधिकारी ने भी चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी है।
विज्ञापन