{"_id":"5f1b29688ebc3e63cd624540","slug":"four-person-arrested-with-weapoen-by-police-kaithal-news-knl38361015","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन अवैध पिस्तौल व 12 कारतूस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन अवैध पिस्तौल व 12 कारतूस बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीआईए-टू पुलिस ने 3 अलग-अलग मामलों में 4 आरोपी गिरफ्तार किए हैं। उनके कब्जे से तीन अवैध पिस्तौल, 12 कारतूस और एक चले हुए कारतूस का खोल बरामद किया गया है। एसपी शशांक कुमार सावन ने बताया कि सीआईए-टू प्रभारी इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार की अगुवाई में एएसआई प्रदीप कुमार, एएसआई नत्थूराम, एएसआई रणजीत सिंह और सिपाही नरेश की टीम द्वारा सूचना मिलने पर पिहोवा रोड चीका पर नाकाबंदी की गई। पुलिस द्वारा सामने से पैदल आ रहे मनप्रीत सिंह वार्ड 17 चीका को काबू कर लिया गया। उसकी तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से .32 बोर का एक लोडिड अवैध देशी कट्टा व जेब से 9 कारतूस बरामद हुए। थाना चीका मेें मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
दूसरे मामले में सीआईए-टू के हेडकांस्टेबल बलकार सिंह, एचसी ईशम सिंह, ईएचसी जिले सिंह, एचसी प्रभात, सिपाही निर्मल सिंह व सिपाही जयवीर सिंह की टीम द्वारा खरकां रोड गुहला पर नाकाबंदी की गई। पुलिस को जानकारी मिली थी, कि मंदीप सरकपुर के पास अवैध असला है। उसके अवैध पिस्तौल से जगदीप उर्फ तोता निवासी संजय बस्ती चीका द्वारा हवाई फायर भी किया गया है। जिसका विडियो भी वायरल हुआ है। पुलिस द्वारा गुहला कोर्ट की तरफ से पैदल आ रहे दोनों आरोपी काबू कर लिए गए। उनकी तलाशी के दौरान मंदीप के कब्जे से 12 बोर का लोडिड देशी कट्टा व जगदीप उर्फ तोता के कब्जे से एक चले कारतूस का खोल बरामद हुआ। थाना गुहला में मामला दर्ज करके दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
तीसरे मामले में एसपी ने बताया कि सीआईए-टू के एएसआई जसवंत सिंह, ईएसआई राममेहर, ईएसआई राजेंद्र, एएसआई उज्ज्वल सिंह और सिपाही नरेश कुमार की टीम ने गुप्त सूचना पर ड्रेन पुल पट्टी अफगान पर नाका लगाया। पुलिस द्वारा पट्टी अफगान साइड से पैदल आ रहे नरेश कुमार गांव ईशाक जिला कुरूक्षेत्र को काबू किया गया। उसकी तलाशी दौरान उसके कब्जे से .32 बारे का अवैध पिस्तौल व एक कारतूस बरामद हुआ। शहर थाना कैथल में मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।