{"_id":"6737c161f339df052904c544","slug":"four-new-infected-cases-of-dengue-found-kaithal-news-c-18-1-knl1004-520408-2024-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: डेंगू के चार नए संक्रमित केस मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: डेंगू के चार नए संक्रमित केस मिले
Sat, 16 Nov 2024 03:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 16 Nov 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिले में अब लगातार डेंगू के मरीजों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को जिले में डेंगू के चार नए संक्रमित केस मिले है। नए डेंगू के केस चंदाना गेट, माता मंदिर, वार्ड 2 और चीका में मिले हैं। अब जिले में कुल केसों की संख्या बढ़कर 60 हो गई है।
शुक्रवार को एंटी डेंगू लार्वा टीमों ने 11 हजार 246 घरों की जांच की, जिसमें से 82 जगहों पर डेंगू के मच्छर का लार्वा मिला। वहीं, 84 संदिग्ध मरीजों की सैंपलिंग की गई, जिनकी रिपोर्ट आज आएगी। जिले में पिछले नौ दिन में 28 संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। बता दें कि डेंगू संक्रमित मरीजों के लिए जिला नागरिक अस्पताल में 20 बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। इसमें 10 बेड पोर्टेबल अस्पताल और 10 बेड अस्पताल परिसर के प्रथम तल पर सामान्य वार्ड के पास लगाएं गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार डेंगू के बचाव के लिए सैंपलिंग के कार्य में तेजी लाई गई है।
जिला सिविल सर्जन डॉ. रेनू चावला ने कहा कि घर के आसपास या घर के अंदर भी पानी न जमा होने दें। टंकियों को खुला न छोड़ें, ढक कर रखें। इन दिनों फुल स्लीव और पैरों को ज्यादा से ज्यादा ढकने वाले कपड़े पहनें। अपने आसपास सफाई का विशेष ध्यान रखें। संवाद