{"_id":"67a124765cc60fbd240374a8","slug":"four-lakh-rupees-were-taken-out-by-fraud-by-changing-the-phone-number-kaithal-news-c-18-1-knl1004-573816-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: फोन नंबर बदल की धोखाधड़ी निकाल लिए चार लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: फोन नंबर बदल की धोखाधड़ी निकाल लिए चार लाख रुपये
Tue, 04 Feb 2025 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 04 Feb 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। पाई गांव के एक निजी बैंक की शाखा के कर्मचारियों ने ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर बदलने के फार्म पर धोखाधड़ी से हस्ताक्षर करवा कर क्रेडिट कार्ड से चार लाख रुपये निकाल लिए। शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है।
कथित बैंक कर्मी ने नया क्रेडिट कार्ड इश्यू करवाकर धोखाधड़ी को अंजाम दिया। पूंडरी थाना पुलिस ने कर्मचारी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।
पाई गांव की रामसा पट्टी के रहने वाले जसबीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने गांव के एक निजी बैंक की शाखा में खाता खुलवाया हुआ है। उसकी पत्नी सुमन का भी इस बैंक में खाता है और उसके क्रेडिट कार्ड से भी लगभग 40 हजार रुपये निकल गए हैं। 19 अक्तूबर 2024 से लेकर अब तक उनके खाते से लगभग चार लाख रुपये निकाल कर धोखाधड़ी की गई है।
बैंक के कर्मचारी रवि कुमार ने 12 अक्तूबर 2024 को रुपये निकाल कर धोखाधड़ी की है। उसके पास रुपये निकालने के लिए कोई ओटीपी नहीं आया और ना ही कोई ईमेल आई।
विज्ञापन
जसबीर सिंह ने कहा कि बैंक की जांच से यह साबित हुआ है कि रवि कुमार ने क्रेडिट कार्ड बंद करवाने के फार्म पर हस्ताक्षर की बजाय मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी बदलने के फार्म पर हस्ताक्षर करवा लिए और क्रेडिट कार्ड को री इश्यू करवा लिया। वह क्रेडिट कार्ड का काफी दिनों तक गलत इस्तेमाल करता रहा।
इस संबंध में पूंडरी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बलबीर ने बताया कि बैंक कर्मचारियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच की जा रही है।