फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Four lakh people took benefit of Nirogi Haryana scheme

Kaithal News: चार लाख ने उठाया निरोगी हरियाणा योजना का लाभ

Thu, 06 Feb 2025 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 06 Feb 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Four lakh people took benefit of Nirogi Haryana scheme
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार निरोगी हरियाणा के तहत अंत्योदय परिवारों को स्वास्थ्य सेवाएं दी जा रही हैं। जिले में अब तक अंत्योदय परिवार के करीब चार लाख लोग स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ ले चुके हैं। इस योजना के तहत इन परिवार के सदस्यों की मुफ्त जांच की गई है। यह जानकारी डीसी प्रीति ने दी।

उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार की ओर से शुरू की गई निरोगी हरियाणा योजना का मुख्य उद्देश्य लोगों को उनकी सहूलियत के अनुसार स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि सरकार की प्रमुख योजना निरोगी हरियाणा का शुभारंभ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 29 नवंबर 2022 को कुरुक्षेत्र से किया था। इसके तहत 1.8 लाख रुपये से कम आय वाले परिवारों (अंत्योदय परिवार) की व्यापक बुनियादी स्वास्थ्य जांच दो वर्षों में कम से कम एक बार नि:शुल्क की जाती है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जिले के तीन लाख 86 हजार 515 लोग अब तक योजना से लाभान्वित हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि योजना के तहत अगर कोई भी गंभीर बीमारी है, तो उसकी जांच भी सरकार की ओर से निशुल्क की जा रही है। इसमें विभिन्न विभागों की जिम्मेदारी निर्धारित की गई है, जिसमें महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, पंचायती राज संस्थाएं व शहरी स्थानीय निकाय तथा स्वयं सहायता समूह आदि शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंगनबाड़ी और स्कूलों में आने वाले बच्चों तथा उद्योगों में काम करने वाले कर्मचारियों का भी निशुल्क सघन स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। स्वास्थ्य जांच सुचारू रूप से करने के लिए अंत्योदय लाभार्थी को 6 आयु श्रेणियों में बांटा गया है। लोगों को अपना हेल्थ चेकअप जरूर कराना चाहिए। इससे समय रहते बीमारियों का पता लगाया जा सकता है।


विभिन्न आयु वर्ग में होते हैं ये टेस्ट ः आयु के अनुरूप शारीरिक जांच के अलावा निम्नलिखित 25 से ज्यादा निशुल्क परीक्षण करने का प्रावधान है। इनमें एचबी, सीबीसी, ब्लड शुगर, सीरम कोलेस्ट्रॉल, सीरम क्रिएटिनिन, ब्लड यूरिया, थाइराइड, प्रोस्टेट कैंसर, सर्वाइकल कैंसर, यूरिन आदि शामिल हैं।





शून्य से लेकर 6 महीने तक के बच्चे
1255

6 महीने से लेकर 59 महीने तक के बच्चे
43266

6 वर्ष से लेकर 18 वर्ष तक के लोग
97612

18 वर्ष से लेकर 40 वर्ष तक के लोग
134953


40 वर्ष से लेकर 60 वर्ष तक के लोग
71226

फिर 80 वर्ष से अधिक के लोग
38203

कुल

386515


अब तक ये हुए हैं टेस्ट

आयु वर्ग टेस्ट लाभार्थी

शून्य से लेकर 6 महीने तक के बच्चे
1255

6 महीने से लेकर 59 महीने तक के बच्चे
43266

6 वर्ष से लेकर 18 वर्ष तक के लोग
97612

18 वर्ष से लेकर 40 वर्ष तक के लोग
134953


40 वर्ष से लेकर 60 वर्ष तक के लोग
71226

फिर 80 वर्ष से अधिक के लोग
38203

कुल

386515
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed