{"_id":"394967dc93e9f2ebb52185dbff59f3b9","slug":"four-incidents-of-theft-solved","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की चार वारदातें सुलझाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की चार वारदातें सुलझाई
अमर उजाला कैथ्ाल
Updated Tue, 25 Mar 2014 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी मामले में पुलिस रिमांड पर चल रहे शातिर आरोपी से सोमवार को पूछताछ की। उसकी निशानदेही पर अपराध शाखा ने चार मामले सुलझाते हुए 4 बाइक बरामद की है। पुलिस के मुताबिक आरोपी कोर्ट परिसर, बैंक, पार्क व अस्पताल के आसपास क्षेत्र को अपना निशाना बनाता था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
पुलिस प्रवक्ता रोशन लाल खटकड़ ने बताया अपराध शाखा के प्रभारी सबइंस्पेक्टर सत्यवान ने रिमांड पर चल रहे क्वार्टर नंबर 109/सी कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी निवासी कृष्ण कुमार से पूछताछ के बाद 4 बाइक बरामद की है। उन्होंने बताया कि मास्टर चाबी के जरिए यह आरोपी कोर्ट परिसर, बैंक, पार्क व अस्पताल के आसपास क्षेत्र को अपना निशाना बनाता था। रोशनलाल ने बताया कि माता गेट वासी अशोक कुमार की बाइक 25 फरवरी को सिविल अस्पताल परिसर और 19 फरवरी को ऋषिपाल वासी प्यौदा की कोर्ट परिसर से चोरी हो गई। इसके अलावा सीवन वासी अमनदीप सिंह की बाइक भी 15 नवंबर 2013 को यस बैंक चीका के बाहर से चोरी हो गई। चौथे मामले में खुराना रोड कैथल वासी अमृतलाल की मोटरसाइकिल 25 जनवरी 2013 की दोपहर उस समय अज्ञात व्यक्ति जवाहर पार्क के पास से चुरा ले गया, जब वह बाइक को लॉक करके पार्क में घूमने गया था।