{"_id":"69bb08b3a38efeeef601fd81","slug":"four-domestic-cylinders-kept-for-commercial-use-seized-kaithal-news-c-18-1-knl1004-867850-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: व्यावसायिक इस्तेमाल के लिए रखे चार घरेलू सिलिंडर जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: व्यावसायिक इस्तेमाल के लिए रखे चार घरेलू सिलिंडर जब्त
Thu, 19 Mar 2026 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 19 Mar 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने घरेलू गैस सिलिंडरों के व्यावसायिक इस्तेमाल के खिलाफ सख्ती तेज कर दी है। मुख्यालय से मिले निर्देशों के बाद बुधवार को गठित विशेष टीमों ने शहर में तीन स्थानों पर औचक छापा मारा। इस कार्रवाई के दौरान व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में अवैध रूप से उपयोग
किए जा रहे चार घरेलू गैस सिलिंडर जब्त किए गए।
टीमों ने मुख्य बाजारों और ढाबों पर जांच की, जहां कुछ बड़े दुकानदारों द्वारा महंगे कमर्शियल सिलिंडरों की जगह सस्ते घरेलू सिलिंडरों का उपयोग किया जा रहा था। हालांकि विभाग ने छोटे चाय खोखों और रेहड़ी-फड़ी वालों के प्रति नरम रुख अपनाया। मुख्यालय के निर्देशों के अनुसार छोटे कारोबारियों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
इस कार्रवाई से छोटे व्यापारियों ने राहत महसूस की है, वहीं बड़े स्तर पर हो रहे अवैध उपयोग पर विभाग ने सख्त संदेश दिया है। डीएफएससी वरिंद्र कुमार ने बताया कि घरेलू गैस की कालाबाजारी और दुरुपयोग को रोकने के लिए अभियान जारी है। जब्त सिलिंडरों के मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है और जुर्माना भी लगाया जाएगा।