फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   four died from corona, 71 new case found

कोरोना से चार की मौत, 71 नए संक्रमित मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 02:07 AM IST
विज्ञापन
four died from corona, 71 new case found
जिले में शुक्रवार को चार कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई है। वहीं 71 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा 57 लोगों ने कोरोना को मात दी है। वहीं जिले में अभी तक 1 लाख 57 हजार 337 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जिले में अलग-अलग जगहों से कोरोना से संक्रमित 71 नए केस सामने आए हैं। शुक्रवार को जिले में कोरोना से 4 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है। उन्होंने बताया कि 54 वर्षीय पुरुष कैथल निवासी जिनका इलाज नागरिक अस्पताल में चल रहा था और 61 वर्षीय करोड़ा निवासी पुरुष जिनका इलाज शाह अस्पताल में चल रहा था, 56 वर्षीय ढांड निवासी पुरुष जिनका इलाज कुरुक्षेत्र तथा 51 वर्षीय कैथल निवासी पुरुष जिसका इलाज चंडीगढ़ मेें चल रहा था, शामिल हैं। अब तक 249 कोरोना पाजिटिव मरीजों की मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन

डीसी सुजान सिंह ने बताया कि शुक्रवार को 57 कोरोना मरीज ठीक होने के बाद डिस्चार्ज कर दिए गए हैं। नागरिक अस्पताल कैथल से 4, शाह अस्पताल से 7, सिग्नस अस्पताल से 4 और होम आइसोलेशन में रहे 42 व्यक्तियों ने कोरोना को मात दी। जिले में 10 हजार 139 कोरोना के मरीजों में से 9 हजार 157 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब कोरोना के एक्टिव केस 733 रह गए है। अभी तक लिए गए 2 लाख 34 हजार 80 में से 2 लाख 23 हजार 345 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। जिला का रिकवरी रेट 90.3 प्रतिशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में 567 मरीज होम आइसोलेशन में है। इन लोगों से दूरभाष के माध्यम से संपर्क किया जाता है। ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में होम आइसोलेशन में रह रहे व्यक्तियों को मेडिकल किट, आयुर्वेदिक दवाओं की होम डिलीवरी की जा रही है। होम आइसोलेशन में रह रहे 8 हजार 587 व्यक्तियों में से 8 हजार 20 ठीक हो चुके हैं।

जिले में अभी तक 1 लाख 57 हजार 337 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है। जिनमें से 1 लाख 33 हजार 324 व्यक्तियों को पहली डोज और 24 हजार 13 व्यक्तियों को दूसरी डोज दी जा चुकी है, जिनमें 10 हजार 669 हेल्थ केयर वर्कर्स, 6 हजार 258 फ्रंट लाइन वर्कर्स, 45 वर्ष आयु वर्ग से ऊपर के 1 लाख 7 हजार 398 व्यक्ति तथा 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के 33 हजार 12 व्यक्ति शामिल हैं। शुक्रवार को 2 हजार 725 व्यक्तियों को टीकाकरण किया गया, जिनमें 5 हेल्थ केयर वर्कर, 70 फ्रंट लाइन वर्कर, 45 वर्ष आयु वर्ग से ऊपर के 1 हजार 82 व्यक्ति और 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के 1 हजार 568 व्यक्ति शामिल हैं। अब स्टॉक के तौर पर 8 हजार 390 वैक्सीन उपलब्ध हैं, जिसमें से 4 हजार 500 कोविशिल्ड और 3 हजार 890 कोवैक्सीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed