फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Four accused of robbing petrol pump arrested

पेट्रोल पंप पर डाका डालने के चार आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Four accused of robbing petrol pump arrested
1-कैथल। पेट्रोल पंप पर लुटपाट मामले में गिरफ्तार चार आरोपी। - फोटो : Kaithal
कैथल। पुलिस ने चंदाना में पेट्रोल पंप पर मारपीट कर डाका डालने वाले चार आरोपी गिरफ्तार किए हैं। आरोपियों की पहचान चंदाना निवासी आरोपी आनंद, अमरहेड़ी जिला जींद निवासी आरोपी मंदीप, कैथल की कपिल कॉलोनी निवासी आरोपी सन्नी तथा शुगर मिल कॉलोनी कैथल निवासी आरोपी सन्नी कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने अदालत से आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

एसपी मकसूद अहमद ने बताया कि तितरम निवासी अभिषेक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह आरएस फिलिंग स्टेशन कैथल हिसार रोड चंदाना पर नौकरी करता है। वह 25/26 मई की रात करीब साढ़े 12 बजे पेट्रोल पंप पर सेल्समैन कमरे के बाहर चारपाई पर सो रहा था। उसी समय पांच अज्ञात व्यक्ति पेट्रोल पंप पर आए। एक व्यक्ति चारपाई के पास बैठ गया व दूसरा डंडा लेकर वहां खड़ा रहा। तीन व्यक्ति सेल्समैन कमरे के अंदर चले गए। उसे इस घटना के बारे में तब पता चला जब सेल्समैन के कमरे से आवाज सुनाई दी।
विज्ञापन

आंख खुली तो चारपाई पर बैठे व्यक्ति ने पीछे से उसकी गर्दन पकड़ ली। दूसरे ने उसके सिर में डंडा मारा। उसी समय केबिन में गए तीनों व्यक्ति भी वहां पहुंच गए। आरोपियों ने भी उसे पीटना शुरू कर दिया। वह बचाव में भागने लगा तो बदमाश भी उसके पीछे भागे। वह बेहोशी का नाटक करके जमीन पर लेट गया। बदमाश उसे बेहोश समझकर वापस सेल्समैन के कमरा में गए और साथी कर्मचारी रघुबीर के साथ मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद गल्ले से 42 हजार 600 रुपये और उसके जेब से 700-800 रुपये व एक मोबाइल छीनकर सभी आरोपी बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। इस शिकायत पर थाना तितरम में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज लेकर बदमाशों को पकड़ने के लिए सीआईए वन व टू की टीमें लगाई। टीमों ने जांच के दौरान चारों आरोपियों को काबू किया। सभी आरोपियों को सोमवार को न्यायालय में पेश कर दिया गया। नकदी की बरामदगी और फरार साथी के बारे में पूछताछ करने के लिए न्यायालय ने चारों आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed