फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Four accused arrested in goat theft case

Kaithal News: बकरी चोरी के मामले में चार आरोपी काबू

Wed, 04 Jun 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 04 Jun 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Four accused arrested in goat theft case
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ ने बकरी चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। अदालत में उन्हेें पेशकर जेल भेज दिया गया। इससे पहले पूछताछ के दौरान जिले की दो और करनाल से तीन वारदातों सहित बकरी चोरी की पांच वारदातें सुलझ गई।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सजूमा निवासी रामदिया ने शिकायत दी थी कि कुराड रोड सजूमा पर उसका पशु फार्म है। 29 मई को उसने पशु फार्म पर जाकर देखा तो वहां से 10 बकरी लापता मिली। जब उसने फार्म में लगे कैमरे देखे तो चार अज्ञात लोग उसके फार्म से बकरियां चोरी कर ले गए। अब कलायत थाने में यह केस दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन


इस मामले में एंटी व्हीकल स्टाफ प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार की टीम ने जांच करते हुए इंदिरा कॉलोनी पंचकूला निवासी आरोपी दीपक, बालू निवासी रणधीर, राजीव कॉलोनी पंचकूला निवासी आकाश व राहुल को काबू कर लिया। आरोपियों ने पूछताछ के दौरान सात चोरीशुदा बकरियां व वारदात में प्रयुक्त हंयूडई ओरा गाड़ी बरामद की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपियों ने उक्त चोरी के अतिरिक्त चार अन्य बकरी चोरी की वारदात कबूल की। आरोपियों ने 12 फरवरी 2024 को फ्रेंड्स कॉलोनी कैथल के पास स्थित झोपड़ियों से चार बकरी व बकरियों के बच्चे चुराए गए थे।


25 जनवरी 2024 को तरावड़ी करनाल से पांच बकरे, 15 दिसंबर 2024 को बड़ा गांव करनाल से 12 बकरे व 14 दिसंबर 2024 को करनाल से तीन बकरी व दो बकरे चोरी किए गए थे। सभी आरोपी मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed