{"_id":"61bb93b8c9b5610a002718e5","slug":"four-accused-arrested-for-grabbing-cash-in-the-name-of-getting-jobs-kaithal-news-knl92993732","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी लगवाने के नाम पर नकदी हड़पने के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी लगवाने के नाम पर नकदी हड़पने के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
कैथल। नौकरी लगवाने के नाम पर नकदी हड़पने के एक मामले एक महिला आरोपी सहित 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तीन आरोपियों को अदालत से व्यापक पूछताछ के लिए 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। महिला आरोपी को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
इस मामले में पूंडरी निवासी दीपक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह एक बीमा कंपनी में एजेंट है। उसने नौकरी डॉट कॉम पर नौकरी के लिए आवेदन किया था। कुछ दिनों बाद उसे अनजान नंबर से फोन आया कि आपका आवेदन मंजूर हो गया। आपका करनाल के एक बैंक में ऑनलाइन इंटरव्यू लिया जाएगा। इसके बाद उसका इंटरव्यू लिया और इंटरव्यू सफल होने की पुष्टि के लिए ईमेल भेजी। उससे 2500 रुपये लिए गए, जो उसने ऑनलाइन भेज दिए।
आरोपियों ने दोबारा 7500 रुपये मांगे तो उसे शक हुआ और रुपये देने से मना कर दिया। आरोपियों ने उसे धमकी दी और कहा कि आपके बैंक अकाउंट की जानकारी उनके पास है। थाना पूंडरी में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। एसपी ने बताया कि मामले की आगामी जांच साइबर क्राइम पुलिस टीम को सौंपी गई है। टीम ने कुलकुलिया जिला भागलपुर निवासी शशी सावंत, भाहिल बारा जिला मुजफ्फरनगर, अमित कुमार तिहुरा जिला अयोध्या, पारस नाथ व धनवरिया छितवानी जिला बलरामपुर, महिला अंजली सभी निवासीगण उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया है। बता दें कि सभी आरोपी धोखाधड़ी के ही एक अन्य मामले में जिला जेल हिसार में बंद थे, जिनकी उक्त मामले में गिरफ्तारी के लिए मा. न्यायालय की मार्फत प्रोडक्शन वारंट जारी करवाए गए थे।