फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Foundation stone of shed in new grain market Pundri...

Kaithal News: नई अनाज मंडी पूंडरी में शेड का शिलान्यास

Thu, 25 Jan 2024 04:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 25 Jan 2024 04:14 AM IST
विज्ञापन
Foundation stone of shed in new grain market Pundri...
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। लघु सचिवालय के सभागार में बुधवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से किए गए विकास कार्यों के शिलान्यास एवं उद्घाटन समारोह पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए भाजपा विधायक लीला राम ने पांच करोड़ 92 लाख 25 हजार रुपये की राशि से पूंडरी अनाज मंडी में कवर्ड शेड, पूंडरी अनाज मंडी में बरसाती पानी निकासी प्रणाली के साथ सड़क आदि विशेष मरम्मत कार्य का शिलान्यास किया।

इससे पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हिसार के लाला लाजपत चिकित्सालय विश्वविद्यालय में प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में करोड़ो रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं का वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से शिलान्यास व उद्घाटन किया।
विज्ञापन


इस मौके पर विधायक लीलाराम ने कहा कि पूंडरी अनाज मंडी में कवर्ड शेड के लिए एक करोड़ 27 लाख 74 हजार रुपये, पूंडरी अनाज मंडी में बरसाती पानी निकासी प्रणाली के साथ सड़क आदि विशेष मरम्मत कार्य पर चार करोड़ 64 लाख 51 हजार रुपये खर्च होंगे। कहा कि 20 किलोमीटर की दूरी पर कॉलेज बनाए गए हैं, ताकि नजदीकी क्षेत्र में युवाओं को शिक्षा प्राप्त हो। खेल को बढ़ावा देने के लिए भी 10 किलोमीटर पर खेल की सुविधा प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक लीलाराम ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल सबका साथ-सबका विकास नीति पर विभिन्न विकास कार्य करवा रहे हैं।

इस मौके पर डीसी प्रशांत पंवार, सीटीएम गुरविंदर सिंह, डीडीपीओ कंवर दमन, डीआईओ दीपक खुराना, मार्केटिंग बोर्ड से कार्यकारी अभियंता डीपी नैन, एसडीओ शमशेर, रोहित कुमार, रामकुमार नैन, कुशल सैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed