फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Foundation stone of development projects worth Rs 16 crore laid in Pundri

Kaithal News: पूंडरी में 16 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास

Fri, 16 Feb 2024 02:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 16 Feb 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
Foundation stone of development projects worth Rs 16 crore laid in Pundri
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी। विधायक रणधीर सिंह गोलन ने वीरवार को पूंडरी में 16 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इस मौके पर गोलन ने कहा कि प्रदेश वासियों को बिजली, पानी, शिक्षा स्वास्थ्य सेवाओं जैसी मूलभूत सुविधा देना सरकार की प्राथमिकता में है। करोड़ों रुपये के विकास कार्य पूंडरी हलका में चल रहे हैं, जिनके पूरा होने से हलके की तस्वीर बदल जाएगी, जिससे यह क्षेत्र विकसित क्षेत्रों में शामिल होकर एक नई मिसाल पेश करेगा।

उन्होंने कहा कि पूंडरी में करनाल रोड स्थित चार एकड़ जमीन राजस्व विभाग के नाम हो गई है। इस भूमि पर 10 करोड़ 83 लाख 48 हजार रुपये की राशि से तहसील कार्यालय का नया भवन व चार करोड़ 42 लाख 13 हजार रुपये की राशि से अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए रिहायशी भवन भी बनाए जाएंगे।
विज्ञापन


तहसील भवन तीन मंजिला होगा, जिसमें लिफ्ट सिस्टम सहित अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। इस मौके पर एसडीओ पीडब्ल्यूडी गुरप्रीत, जेई विजय कुमार, अमित कुमार, निखिल, रामप्रकाश गोगी, फतेह सिहं, अनिल आर्य, नरेंद्र सिंह पिलनी सहित हलका के समस्त गांव के सरपंच, पंच मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, विधायक रणधीर सिंह गोलन ने वीरवार को गांव साकरा में भी दो करोड़ 62 लाख रुपये के कार्यों के उद्घाटन किया। उन्होंने सामुदायिक केंद्र, देवत राम चौपाल, प्रजापत चौपाल, पब्लिक हेल्थ टयूबवेल व पंचायत घर का उद्घाटन किया। गांव में पहुंचने पर विधायक रणधीर सिंह गोलन का ग्रामीणों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कहा कि इन चौपालों के बनने से ग्रामीणों को सामूहिक कार्यों को निपटाने में और अधिक आसानी होगी, जिससे ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा। ट्यूबवेल के बनने से क्षेत्र वासियों को पीने के पानी की समस्या से निजात मिलेगी। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि जल संरक्षण का संदेश देते हुए पानी की बचत करें। इस अवसर पर डॉ. सतपाल, जसबीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed