फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Foundation stone laid for an old-age home in Mataur village, to be built at a cost of

Kaithal News: गांव मटौर में 21 लाख की लागत से बनने वाले वृद्धाश्रम का हुआ शिलान्यास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Foundation stone laid for an old-age home in Mataur village, to be built at a cost of
वृद्धाश्रम के लिए भूमि पूजन अवसर पर मौजूद जिला पार्षद दीप बालू व अन्य - फोटो : Samvad
कलायत। उपमंडल के गांव मटौर में जिला पार्षद दीप बालू ने 21 लाख की लागत से बनने वाले देवीलाल वृद्धाश्रम के लिए भूमि पूजन किया। जिला पार्षद ने बताया कि गांव मटौर में जननायक चौधरी देवीलाल की स्थापित प्रतिमा के पास ही वृद्धाश्रम के लिए गांव के लोगों की मौजूदगी में भूमि पूजन व शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इसी तरह से गांव बालू में 1 करोड़ की लागत से बालू खाप का चबूतरा, बालू गांव का स्वागत द्वार, बिढैण पट्टी का चबूतरा और गांव खेड़ी शेरखां में 21 लाख की लागत से चौपाल का निर्माण करवाया जा रहा है। गांव मटौर में जो वृद्धाश्रम बनेगा उसमें गांव के बड़े बुजुर्गों को बैठने और हुक्का संवाद करने में सहुलियत मिलेगी।
विज्ञापन

मौण खाप प्रधान मास्टर बलबीर सिंह ने बताया की लगभग 25 वर्ष पूर्व आईएनएलडी के शासन काल में गांव के ही प्रताप चेयरमैन ने चौधरी देवी लाल की प्रतिमा के साथ इस स्थान पर एक कमरे का निर्माण करवा इसे वृद्धाश्रम का नाम दिया था। समय के साथ साथ यह कमरा खंडहर में तबदील हो गया। अब जिला पार्षद ने 21 लाख रुपये की राशि से इस स्थान पर भवन बनवाने का लक्ष्य लिया है। मौण खाप की ओर से मास्टर बलबीर सिंह और ग्राम सरपंच रमेश मौण ने जिला पार्षद का आभार प्रकट किया।

वृद्धाश्रम के लिए भूमि पूजन अवसर पर मौजूद जिला पार्षद दीप बालू व अन्य

वृद्धाश्रम के लिए भूमि पूजन अवसर पर मौजूद जिला पार्षद दीप बालू व अन्य- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed