फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Fortification in the name of security troubles elderly and women

Kaithal News: सुरक्षा के नाम पर किलाबंदी बुजुर्गों-महिलाओं को परेशानी

Thu, 15 Jan 2026 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 15 Jan 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Fortification in the name of security troubles elderly and women
14केएलटी11: कलायत थाना का बंद मुख्य द्वार
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कलायत। पुलिस थाने के मुख्य गेट पर ताला जड़कर वहां पुलिस जवानों की तैनाती किया जाना इन दिनों शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस का यह किलाबंदी जैसा निर्णय आम जनता के लिए परेशानी का कारण बन गया है। थाने के मुख्य द्वार से कार्यालय भवन की दूरी करीब 300 फीट है, ऐसे में शिकायत लेकर पहुंचने वाले फरियादियों को गेट पर रोक दिया जाता है और लंबी पूछताछ के बाद ही जाने दिया जा रहा है।

मुख्य गेट बंद होने से पहले फरियादी अपने वाहन थाना परिसर के अंदर बने मैदान में सुरक्षित रूप से खड़े कर देते थे, लेकिन अब लोगों को अपने वाहन सड़क किनारे या आसपास की गलियों में पार्क करने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन


सड़क बनी वेटिंग रूम ः अक्सर गांवों और मोहल्लों के झगड़ों को सुलझाने के लिए दर्जनों लोग एक साथ थाने पहुंचते हैं। गेट पर सख्ती के चलते पूरी भीड़ को बाहर ही रोक दिया जाता है। उधर, थाना प्रभारी बलबीर सिंह का कहना है कि थाना परिसर में सैकड़ों एक्सीडेंटल और जब्त वाहन खड़े हैं। सुरक्षित गोदाम न होने के कारण इनकी सुरक्षा बड़ी चुनौती बनी हुई है। पहले लोग निजी वाहन भी परिसर में खड़े कर देते थे, अव्यवस्था फैलती थी। इसी कारण मुख्य गेट बंद किया गया है और जब्त वाहनों के मालिकों को सुपुर्दारी के लिए नोटिस भेजे जा रहे हैं, ताकि परिसर खाली हो सके और सुरक्षा व्यवस्था बेहतर बनाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed