फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   former protest

बैलगाड़ी लेकर लघु सचिवालय पहुंचे किसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
former protest
मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन ने लघु सचिवालय में डीजल व पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के विरोध में बैलगाड़ी के साथ किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर पीएम के नाम एसडीएम कमलप्रीत कौर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने के बाद हटाए गए 1983 पीटीआई शिक्षकों को खुलके समर्थन किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यूनियन के प्रदेश कोषाध्यक्ष सतपाल दिल्लोंवाली व महासचिव भूरा राम ने कहा कि देश का किसान नकदी के भारी संकट से जूझ रहा है। जिसका प्रभाव खरीफ की बुआई पर पड़ रहा है। कोविड 19 के चलते लॉकडाउन के कारण किसानों को भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा कोई भी सीधी सहायता किसानों को नहीं दी गई है। इसी बीच सरकार द्वारा वन वेशन वन मंडी, आवश्यक वस्तु अधिनियम में बदलाव, कंट्रेक्ट फार्मिंग अध्यादेश प्रस्तावित, विद्युत अधिनियम संशोधन जैसे कानून लाकर किसानों की कमर तोड़ने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा डीजल तेल पर लगाई गई भारी भरकम एक्साइज ड्यूटी भी कि सानों की कमर तोड़ रही है। डीजल तेल मंहगा होने के कारण, खाद्य, बीज, दवाई व अन्य जो खेती में प्रयोग होते हैं सभी के डेढ़ गुणा रेट बढ़ा दिए है। जिस कारण खेती पर अधिक खर्च बढ़ गया है तथा किसानों को अधिक घाटा हो रहा है।
विज्ञापन

देश में डीजल के दाम बढ़ने से सीधा असर सार्वजनिक परिवहन माल भाड़े व किसानों पर पड़ रहा है, जिस कारण से किसान मजदूर प्रभावित हो रहे हैं। डीजल व पेट्रोल के बढ़े रेट वापस लिए जाए। इन मांगों को लेकर सैकडों किसानों ने प्रदर्शन किया। इस अवसर पर यूनियन प्रदेश उपाध्यक्ष सुखपाल, महासचिव बनी सिंह, ब्लाक प्रधान बलवंत गढ़ी, बलवान पाई, करतारा राम पाई, ओमप्रकाश करोड़ा, कपिल गढ़ी, रिसाला टयोंठा, जिया कुलतारण, श्रीराम मोहना व हरपाल सिंह संगरौली मौजूद थे।
विज्ञापन

बैलगाड़ी लेकर किया प्रदर्शन: किसान एक बैलगाड़ी लेकर लघु सचिवालय पहुंचे। सुरक्षा कर्मियों ने एक बार तो उन्हें रोक लिया और कहा कि बैलगाड़ी को आगे नहीं ले जा सकते। इस पर किसान अड़ गए और कहा कि जब अधिकारियों की गाड़ी आगे जा सकती हैं तो उनकी बैलगाड़ी क्यों नहीं। इस पर सुरक्षा कर्मी पीछे हट गए और किसान बैलगाड़ी को लेकर सचिवालय के इंटरी गेट तक जा पहुंचे और जमकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed