फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Former Minister of State Kamlesh Dhanda filled enthusiasm among BJP workers

Kaithal News: पूर्व राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने भाजपा कार्यकर्ताओं में भरा जोश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Apr 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Former Minister of State Kamlesh Dhanda filled enthusiasm among BJP workers
गुहला चीका। भाजपा का विधानसभा स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन बुधवार को बीडीपीओ कार्यालय के हाल में आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में प्रदेश की पूर्व राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने बतौर मुख्यवक्ता शिरकत की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार द्वारा देश हित में करवाए जा रहे कार्यों से अवगत करवाया।
विज्ञापन

ढांडा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ग्यारह साल के कार्यकाल में देश अभूतपूर्व बदलाव किया है। उन्होंने बताया कि देश के लिए नासूर बन चुकी धार 370 व 35 ए को खत्म कर जम्मू कश्मीर में विकास की नई गाथा लिखी है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन तलाक को खत्म कर मुस्लिम महिलाओं को सम्मान से जीवन जीने योग्य बनाया है। इसके अलावा राम मंदिर का निर्माण, वक्फ बोर्ड संशोधन बिल लाने के साथ साथ देश में सडक़ तंत्र व रेलवे को सुदृढ़ किया है। पहाड़ी इलाकों को यात्रा सुगम करने के लिए अनेकों टलन बनाई गई हैं। ढांडा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी भी शानदार काम कर रहे है और प्रदेश का हर वर्ग उनकी नीतियों से खुश है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे भाजपा की नीतियों को जन जन तक पहुंंचाएं और उन्हें जागरूक करें। इस मौके पर पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर, मंडल अध्यक्ष संजीव मित्तल, कांगथली मंडल अध्यक्ष सत्यवान सीड़ा, सीवन मंडल अध्यक्ष रवि मोर्य, भागल मंडल अध्यक्ष जोगा सिंह, मांगे राम जिंदल, जंगीर सिंह, डॉ. ओमता राम, रामकुमार शर्मा, वेद कंबोज मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed