{"_id":"680561646d9ff0eed6059410","slug":"former-councillor-accused-of-taking-bribe-is-on-two-day-remand-kaithal-news-c-245-1-kht1001-130870-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: रिश्वत लेने का आरोपी पूर्व पार्षद दो दिन के रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: रिश्वत लेने का आरोपी पूर्व पार्षद दो दिन के रिमांड पर
Mon, 21 Apr 2025 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 21 Apr 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
कैथल। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) अंबाला की टीम की ओर से चार लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किए गए पूर्व पार्षद को रविवार को कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
आरोपी का मेडिकल भी करवाया गया। रिमांड के दौरान यह भी पता लगाने का प्रयास किया जाएगा कि आरोपी ने कितने लोगों से रिश्वत के रूप में रुपये लिए हैं। एसीबी की टीम ने आरोपी के घर से 43 लाख रुपये की राशि भी बरामद की थी।
जानकारी के अनुसार अंबाला की एसीबी टीम ने कैथल के पूर्व पार्षद को चार लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था।
वह डीसी को रुपये देने के नाम पर व्यापारी से और पैसे मांग रहा था। आरोपी ने व्यापारी को धमकी दी थी कि अगर उसने पैसे नहीं दिए तो कार्रवाई तय है। पकड़ा गया आरोपी सेक्टर-19 निवासी पूर्व पार्षद कमल मित्तल है। आरोपी आरटीआई और सीएम विंडो पर शिकायत करने और समझौता कराने की एवज में पैसे लेता था। टीम यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वह किन-किन अधिकारियों के संपर्क में था और अब तक उसने कितने पैसे ऐंठ लिए हैं।
विज्ञापन
कैथल निवासी व्यापारी संदीप गर्ग ने 18 अप्रैल को एंटी करप्शन ब्यूरो को शिकायत दी थी कि उसकी पुराने बस स्टैंड के पास जमीन है, जिस पर उसने बिल्डिंग बनवाई थी। आरोपी ने इसकी शिकायत कर बिल्डिंग को सील करवा दिया। इसके बाद उसने कमल मित्तल से संपर्क साधा।
उसने पांच लाख 20 हजार रुपये लेकर सील को खुलवा दिया। इसके बाद भी आरोपी ने आरटीआई और सीएम विंडो पर उसकी शिकायत कर दी। उसकी बिल्डिंग की सील खुल गई थी। वह खुश था कि तभी पता चला कि कमल मित्तल ने उसकी दोबारा शिकायत कर दी है। उसने फिर कमल से संपर्क किया और पूछा कि वह तो रुपये दे चुका है और सील भी खुल चुकी है, अब शिकायत क्यों। आरोप है कि कमल ने उसे जवाब दिया कि कुछ पैसे डीसी भी तो मांग रहा है।
इस दौरान उसने चार लाख रुपये देने की मांग रखी। इसीलिए उसने एंटी करप्शन ब्यूरो से संपर्क किया और पूरे मामले की जानकारी दी। टीम ने उसे 4.20 लाख रुपये देकर उसे कमल के बताए गए होटल में भेज दिया। जैसे ही उसने रुपये कमल को थमाए, वैसे ही टीम ने उसे दबोच लिया। संवाद